फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेल-फीमेल एक्टर्स की बराबर फीस को लेकर बॉलीवुड में मचा घमासान, इस मंच पर उठाएंगे मामला

Thu, 12 Apr 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Thu, 12 Apr 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
This Awards to bring attention towards Bollywood actress demand for equal pay in films
bollywood actress
पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस के साथ फीस में भेदभाव को लेकर बहस छिड़ी हुई है। मेल-फीमेल एक्टर्स को बराबरी के भुगतान की मांग पर प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू समेत कई एक्ट्रेसेस आवाज उठाती रही हैं।
This Awards to bring attention towards Bollywood actress demand for equal pay in films
bollywood actress
इस मुद्दे को पहली बार एक प्लेटफार्म मिलने जा रहा है। आने वाले ‘दादा साहेब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार’ में इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस के फीस में भेदभाव के मुद्दे को उठाया जाएगा।इस समारोह में पिछले काफी समय से लगातार एक्ट्रेसेस की तरफ से ‘इक्वल पे’ की जा रही मांग पर चर्चा होगी। यह अवार्ड फंक्शन सामाजिक संस्था ‘स्माइल फाउंडेशन’ के साथ आयोजित किया जा रहा है। 
This Awards to bring attention towards Bollywood actress demand for equal pay in films
phalke award
एक बयान के मुताबिक, मुंबई में समारोह आयोजक ‘दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन’ ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ द्वारा बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मुहिम ‘शी कैन फ्लाई’ के साथ भी हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
This Awards to bring attention towards Bollywood actress demand for equal pay in films
ranveer singh
यह अवार्ड फंक्शन 21 अप्रैल को होने वाला है। अभिनेता रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ में जबरदस्त अदाकारी के लिए और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ‘बाहुबली’ फिल्म में अभिनय के लिए सम्मानित किया जाएगा। अनुष्का को भी फिल्म 'एनएच 10' के बेस्ट प्रोड्यूसर के लिए दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed