{"_id":"582189234f1c1b342fb3854e","slug":"this-bollywood-star-s-daughter-is-gearing-up-for-secret-bollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
Tue, 08 Nov 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक तरफ जहां खबर है कि सैफ अली खान की बेटी सारा एक्टर रणवीर सिंह के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर एक और स्टार कपल की बेटी अपने बिग बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही है।
इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
2 of 5
खबर है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी जोरो-शोरों से कर रही हैं और इसके लिए बोनी कपूर ने एक टीम भी रखी है जो जाह्नवी को ग्रूम करेगी। कहा जा रहा है कि जाह्नवी अगले साल यानि साल 2017 में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करेंगी लेकिन उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि वो अभी से इसकी तैयारी पर ध्यान दें। यही वजह है कि खुद जाह्नवी भी जी-जान से अपनी तैयारी में लगी हुई हैं।
इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
3 of 5
वैसे जाह्नवी खुद भी बहुत टेलेंटेड हैं। अपनी मॉम श्रीदेवी की ही तरह वो भी भरतनाट्यम डांस में ट्रेंड हैं और रही बात स्टाइल और फैशन सेंस की तो जाह्नवी उससे भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। कई पब्लिक इवेंट्स में उनको काफी स्टाइलिश कपड़ों और लुक में देखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
4 of 5
जानकारों की मानें तो बोनी कपूर बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनकी बेटी के डेब्यू से रिलेटिड कोई भी जानकारी अभी से किसी को पता चले।
विज्ञापन
इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
5 of 5
जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर समय-समय पर अफवाह उड़ती रही हैं लेकिन वो सब गलत ही साबित हुईं। वही कुछ वक्त पहले एक इवेंट के दौरान जाह्नवी के फिल्मों में आने के सवाल पर श्रीदेवी इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था। लेकिन अब जब जाह्नवी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं तो देखना ये होगा कि वो क्या धमाल मचाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।