सब्सक्राइब करें

इस हैट्रिक ने बनाया राजेश खन्ना को पहला सुपरस्टार, फिल्ममेकर का अब नाम भी भूल चुके लोग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
this Hattrick of producer director Shakti samanta made rajesh khanna superstar aradhna kati patang amar prem
शक्ति सामंत की फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देहरादून में पढ़े और कलकत्ता में कढ़े शक्ति सामंत हीरो बनने के चक्कर में कई नामी निर्देशकों के असिस्टेंट डायेरक्टर भी बने, लेकिन किसे पता था कि जो खुद हीरो नहीं बन पाया, वो आगे चलकर खुद सिनेमा को इतने सुपरस्टार देगा। उनकी फिल्म आराधना में एक कमाल के कलाकार ने एक्टिंग की और बन गया हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार।

Trending Videos
this Hattrick of producer director Shakti samanta made rajesh khanna superstar aradhna kati patang amar prem
आराधना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आराधना (1969)
शम्मी कपूर के साथ एक के बाद एक फिल्में बनाने के बाद शक्ति सामंत ने राजेश खन्ना को फिल्म अराधना में एक बड़ा मौका दिया। इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना ने कभी पलट कर नहीं देखा और उन्हें इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार का तमगा भी हासिल हुआ। इसी सफलता के साथ ही किशोर कुमार भी राजेश कुमार की प्लेबैक वॉयस बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
this Hattrick of producer director Shakti samanta made rajesh khanna superstar aradhna kati patang amar prem
आराधना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म आराधना के लिए शक्ति सामंत शर्मिला टैगोर से पहले हेमा मालिनी को लेना चाहते थे उनके अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट की तुलना में शर्मिला टैगोर की इमेज काफी ग्लैमरस थी लेकिन शर्मिला टैगोर की जिद के बाद उन्हें यह फिल्म मिल गई। फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ की गई। इस फिल्म ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
 

this Hattrick of producer director Shakti samanta made rajesh khanna superstar aradhna kati patang amar prem
कटी पतंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कटी पतंग (1970)
यह फिल्म आशा पारेख के कमाल के अभिनय के लिए याद की जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा का किरदार निभाया है। वहीं राजेश खन्ना उनके पड़ोसी बने हुए हैं। कटी पतंग राजेश खन्ना की लगातार 17 हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म का संगीत आर. डी बर्मन ने दिया है जो लोगों के दिलों में छा गया। इस फिल्म का ये शाम मस्तानी और प्यार दीवाना होता है जैसे गाने आज भी याद किए जाते हैं।  

विज्ञापन
this Hattrick of producer director Shakti samanta made rajesh khanna superstar aradhna kati patang amar prem
अमर प्रेम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर प्रेम (1971)
राजेश खन्ना के साथ शक्ति सामंत ने 1972 में रोमांटिक फिल्म अमर प्रेम बनाई। इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स लोगों की जुबान पर आज भी हैं। यह फिल्म बंगाली फिल्म निशि पद्मा की हिंदी रीमेक है। फिल्म में एक स्कूल बॉय की कहानी दिखाई गई है जिससे उसकी सौतेली माता अच्छा व्यवहार नहीं करती है और उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली एक वेश्या से हो जाती है। फिल्म में शर्मिला टैगोर ने वेश्या का किरदार निभाया है। वहीं राजेश खन्ना तन्हाई में जीवन जी रहे व्यापारी के रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed