{"_id":"59fc3ae94f1c1bee688b8f3a","slug":"this-is-how-aahana-kumra-made-amitabh-bachchan-98-year-old-fan-dream-come-true","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने मान ली इस एक्ट्रेस की डिमांड और पूरी कर दी फैन की ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने मान ली इस एक्ट्रेस की डिमांड और पूरी कर दी फैन की ख्वाहिश
Fri, 03 Nov 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Chalisa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' फेम एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने अमिताभ बच्चन की एक 98 वर्षीय फैन की ख्वाहिश पूरी की है। अहाना और अमिताभ बच्चन ने भले ही ऑनस्क्रीन ज्यादा काम न किया हो, लेकिन ऑफस्क्रीन दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि न तो अहाना बिग बी के फैन की रिक्वेस्ट टाल पाईं और न ही अमिताभ बच्चन अहाना की अपील ठुकरा पाए।
अहाना कुमरा ने बताया कि उनके एक दोस्त की दादी अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इकलौती ख्वाहिश थी कि वह एक बार बिग बी से मुलाकात करें। फिर क्या था, अहाना ने अमिताभ बच्चन से गुजारिश की कि वह दोस्त की दादी से मिल लें। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद अमिताभ बच्चन अपने इस फैन से मिलने को मान गए।
3 of 4
Amitabh Bachchan
अहाना ने इन दोनों की मीटिंग का सारा बंदोबस्त किया लेकिन वह खुद वहां मौजूद नहीं थीं। इंटरव्यू में अहाना ने बताया कि जिस दिन अमिताभ बच्चन और दादी की मुलाकात होनी थी, उसी दिन उनके एक नाटक का भी मंचन होना था इसलिए वह उस खूबसूरत पल का हिस्सा न बन सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aahana Kumra
अहाना कुमरा और अमिताभ बच्चन टीवी सीरीज 'युद्ध' में साथ नजर आ चुके हैं। अहाना ने कहा कि अमिताभ इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद बहुत ही विनम्र हैं और लोगों को उनकी यह खूबी जरूर अपनानी चाहिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।