{"_id":"5b4597054f1c1bce3b8b4597","slug":"this-is-how-kareena-kapoor-helping-daughter-sara-ali-khan-for-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'केदारनाथ' में बेटी के लुक से खुश नहीं हैं करीना कपूर, सारा अली खान के करियर को लेकर किया बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'केदारनाथ' में बेटी के लुक से खुश नहीं हैं करीना कपूर, सारा अली खान के करियर को लेकर किया बड़ा फैसला
Wed, 11 Jul 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान ने सौतेली बेटी सारा अली खान के करियर को लेकर अहम फैसला किया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि बेबो फिल्म 'केदारनाथ' में सारा के लुक से खुश नहीं हैं। लिहाजा, अब उन्होंने बेटी के लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए तरकीब निकाली है। उन्होंने सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' के सेट पर अपने एक करीबी को भेजने की तैयारी कर ली है।
2 of 5
Kareena Kapoor
करीना कपूर के हेयर और मेकअप स्टाइलिस्ट पॉम्पी हंस सालों से उन्हें तैयार करते आ रहे हैं। अब करीना ने पॉम्पी को सारा खान का लुक भी स्टाइल करने कहा है। दरअसल, करीना कपूर यह बखूबी जानती हैं कि एक एक्ट्रेस के करियर के लिए उसका लुक और स्टाइल कितना मायने रखता है। यही वजह है कि वह बेटी के करियर से जुड़ी इस बात को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहतीं।
3 of 5
sara ali khan
बता दें कि फिल्म 'सिंबा' ही नहीं, बल्कि 'केदारनाथ' के क्लाईमैक्स में भी सारा अली खान का अलग लुक देखने को मिलेगा। उन सीक्वेंस के लिए भी पॉम्पी ने ही सारा को तैयार किया था। बता दें कि सारा अली खान अगस्त से फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' 28 नवंबर को रिलीज होगी। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म में वह सुशांत सिहं राजपूत के साथ नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म 'सिंबा' 29 दिसंबर को आएगी। एक ही साल में उनकी दो-दो फिल्में रिलीज होंगी। खबर है कि अनुष्का शर्मा भी उन्हें अपनी एक होम प्रोडक्शन फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
सारा अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। करीना कपूर खान और उनके सौतेले बच्चों- इब्राहिम और सारा के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है। कई मौकों पर बेबो ने दोनों बच्चों के लिए अपनी फिक्र जाहिर की है और उन पर अपना विश्वास जताया है। हाल ही में एक किताब के अनावरण के मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह सारा अली खान की टीचर नहीं हैं, न ही उनकी जिंदगी में बेवजह दखल देती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सारा अली खान अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अलग और सफल पहचान बना लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।