{"_id":"5c95fe63bdec22143e2c5fd7","slug":"this-is-the-reason-of-javed-akhtar-and-sameer-name-mention-in-film-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के पोस्टर पर इसलिए हैं जावेद अख्तर और समीर के नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के पोस्टर पर इसलिए हैं जावेद अख्तर और समीर के नाम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में मशहूर गीतकारों जावेद अख्तर और समीर के गाने शामिल करने को लेकर फिल्म के निर्माता ने सफाई जारी की है। इसके मुताबिक दोनों के दो पुराने गीत पीएम नरेंद्र मोदी में लिए गए हैं और इन गानों का सौदा फिल्म निर्माता से मशहूर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने किया है।
2 of 4
javed akhtar
- फोटो : file photo
बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर शुक्रवार को दो विवाद सामने आए। पहला विवाद फिल्म के विज्ञापनों को लेकर हुआ जिसे दिल्ली प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। ये विज्ञापन कथित रूप से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली चंडीगढ़ की एक कंपनी की तरफ से जारी किए गए। प्रशासन की तरफ से भेजे गए नोटिस में इस दवा कंपनी के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। इस दवा कंपनी पर दो साल पहले ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा भी पड़ चुका है।
3 of 4
javed akhtar
- फोटो : file photo
दूसरा विवाद पीएम नरेंद्र मोदी की प्रचार सामग्री में गीतकारों जावेद अख्तर और समीर के नामों के इस्तेमाल को लेकर हुआ। गीतकार जावेद अख्तर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उनका नाम इस बायोपिक के गीतकार के तौर पर जोड़े जाने से उन्हें हैरानी हुई। वहीं, समीर ने कहा कि वह फिल्म के निर्माता से संपर्क करके ये जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर उनका नाम फिल्म से कैसे जोड़ा गया, लेकिन संपर्क हो नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जावेद अख़्तर
- फोटो : file photo
अब फिल्म के निर्माताओं में से एक संदीप सिंह ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है कि फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने जावेद अख्तर और समीर के लिखे दो पुराने फिल्मी गाने इस्तेमाल किए हैं। ये गाने हैं दीपा मेहता की फिल्म 1947-अर्थ का गाना, ईश्वर अल्लाह और मुकुल एस आनंद की अधूरी फिल्म दस का गाना, सुनो गौर से दुनिया वालों। इन दोनों गानों के अधिकार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के पास हैं। उन्होंने ये दोनों गाने टी सीरीज से लेकर फिल्म में डाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।