{"_id":"5c8df873bdec2213f52b75ce","slug":"this-is-the-reason-of-saif-ali-khan-and-amrita-singh-divorced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना-रोजा की वजह से नहीं,इस कारण से हुआ था अमृता सिंह और सैफ का तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना-रोजा की वजह से नहीं,इस कारण से हुआ था अमृता सिंह और सैफ का तलाक
Sun, 17 Mar 2019 01:06 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। अमृता उम्र में सैफ से कई साल बड़ी थीं लेकिन सैफ को इसकी परवाह नहीं थी क्योंकि वो उनके प्यार में दीवाने हो गए थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गए ?
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : file photo
अब तक कहा जाता रहा है कि इटली की मॉडल रोजा के चलते सैफ और अमृता का तलाक हुआ लेकिन असल में माजरा कुछ और ही था। दरअसल जिस वक्त अमृता ने सैफ से शादी की उस वक्त वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं जबकि सैफ उस वक्त भी स्ट्रगल ही कर रहे थे। सैफ से शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया और फिल्में छोड़ दीं। इससे सैफ को थोड़ा धक्का तो लगा लेकिन वो चुप ही रहे।
अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ पहले से ही फिल्मों में कदम जमाने के मशक्कत कर ही रहे थे और ऊपर से जो भी फिल्में उन्हें मिल रही थीं वो लगातार फ्लॉप हो रही थीं। लगातार फ्लॉप के चलते सैफ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेगाने से हो गए। सैफ की इस असफलता से अमृता हताश हो गईं। उन्हें लगा कि ऐसे कैसे गुजारा चलेगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : file photo
बस फिर क्या था। चंद दिनों में ही दोनों के ऊपर से प्यार का खुमार उतर गया और दोनों के बीच कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ गए। सैफ की मानें तो अमृता उन्हें हमेशा ही असफल पति होने का ताना देती रहती थीं और इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। कई बार अमृता सैफ को निकम्मा और नाकारा तक कह देती थीं।
विज्ञापन
saif ali khan and amrita singh
- फोटो : file photo
बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी, उस इंटरव्यू में सैफ ने ये भी कहा था कि अमृता उनकी मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा अली खान के साथ गाली-गलौच तक करती थीं। सैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान रहने लगे थे और फिर तंग आकर वो अमृता से अलग रहने लगे। सैफ की मानें तो अमृता उन्हें अपने बच्चों सारा और इब्राहिम से मिलने तक नहीं देती थीं। और इस तरह सैफ सालों तक इस दर्द को बर्दाश्त करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वो अमृता से अलग हो गए।