{"_id":"5ae6db304f1c1ba0098b72d4","slug":"this-is-why-arjun-rampal-does-not-want-his-daughters-to-join-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटियों को बॉलीवुड में नहीं भेजना चाहता है यह एक्टर, वजह कास्टिंग काउच या कुछ और?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटियों को बॉलीवुड में नहीं भेजना चाहता है यह एक्टर, वजह कास्टिंग काउच या कुछ और?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां स्टार किड्स बॉलीवुड डेब्यू के लिए कतार में खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्टर अर्जुन रामपाल का कहना है कि वे अपनी बेटियों- माहिका (16) और मायरा (12) को हीरोइन बनते नहीं देखना चाहते। उन्हें डर है कि अगर उनकी बेटियां फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी तो उन्हें हालात से बहुत कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा और आगे चलकर उन्हें अपना प्रोफेशन बुरा लगने लगेगा।
2 of 5
Arjun Rampal
अर्जुन रामपाल ने कहा, 'मैं अपनी बेटियों को इंडस्ट्री के लिए सिर्फ इसलिए तैयार नहीं करना चाहता कि उन्हें आगे चलकर यह एहसास हो कि वे अपना प्रोफेशन पसंद नहीं करतीं। अगर मेरे बच्चे इंडस्ट्री से बाहर कुछ करना चाहेंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। अगर वे बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहेंगी, तो मेरे पास जितना अनुभव है मैं उसके आधार पर उन्हें गाइड करूंगा।'
3 of 5
arjun rampal
एक्टर ने कहा कि उनकी बेटियों ने अभी तक करियर संबंधी फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'अगर वे फिल्मों में आना चाहेंगी तो मैं उन्हें बताउंगा कि यह प्रोफेशन उतना ग्लैमरस नहीं है जितना देखकर लगता है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि उन्हें भी इस बात का एहसास है क्योंकि उन्होंने यह देखा है।' अर्जुन रामपाल चाहते हैं कि उनकी बेटियां वही काम करें जो उनका दिल कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun rampal
फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर अर्जुन रामपाल का मानना है कि अगर कोई अपने काम में अच्छा नहीं है, तो कोई भी उस पर पैसे नहीं लगाएगा, भले ही वह फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखता हो। उन्होंने कहा, 'हां, कुछ लोगों को दूसरों के मुकाबले मौके आसानी से मिल जाते हैं। मगर आपका टैलेंट ही आपको दूर तक ले जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
arjun rampal
हाल ही में एक मशहूर स्किनकेयर ब्रांड ने अर्जुन रामपाल के साथ पांच सालों पुराना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ना करके रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है। अर्जुन के पास फिलहाल तीन फिल्में हैं जिनमें से एक जेपी दत्ता की 'पलटन' है। आखिरी बार वह फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।