{"_id":"59f0103f4f1c1b8e698b75fa","slug":"this-music-director-can-be-part-of-saina-nehwals-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल की बायोपिक में ये संगीतकार दे सकते हैं म्यूजिक, धोनी की बायोपिक में मचाया था धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइना नेहवाल की बायोपिक में ये संगीतकार दे सकते हैं म्यूजिक, धोनी की बायोपिक में मचाया था धमाल
Wed, 25 Oct 2017 10:21 AM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी 'अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी धुनों से लोगों का दिल जीतने वाले अमाल मलिक अब एक और खिलाड़ी की बायोपिक में म्यूजिक देते नजर आ सकते हैं। खबरों की माने तो म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक साइना नेहवाल की बायोपिक के डायरेक्टर अमोल गुप्ते के संपर्क में हैं।
इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी सायना नेहवाल के खेल और संघर्ष को सिल्वर स्क्रीन पर जिएंगी। श्रद्धा कपूर फिल्म की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। पूर्व दिग्गज भारतीय शटलर और साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद के साथ वो कोर्ट में पसीना बहाते भी दिख चुकी हैं।
2 of 5
shraddha_kapoor_injured
2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल का किरदार निभाने को तैयार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल ही में प्रेक्टिस के दौरान चोटिल भी हो गई थी। उनके पैर में मोच आ गई थी, जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
अभिनेत्री ने कहा, 'हम हर दिन अभ्यास करने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर मेरे हाथ और पैर बहुत दुखते हैं तो मैं अभ्यास करने नहीं जाती। मुझे उस समय भी खेलने का मन करता है लेकिन मुझे ऐसे में न खेलने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा हो सकता है'।
3 of 5
ऐसा पहली बार नहीं है कि श्रद्धा चोटिल हुई हैं। इससे पहले वे ‘रॉक ऑन’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के दौरान भी चोटिल हुई थीं। फिल्म के बारे में उनका कहना है कि यह उनके जीवन की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म एमएसडी: अनटोल्ड स्टोरी का म्यूजिक भी फिल्म की ही तरह बेहद शानदार था। 'कौन तुझे', 'जब तक' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। जिसके बाद से ही कंपोजर अमाल मलिक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा की आखिरी रिलीज फिल्म 'हसीना पारकर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी। श्रद्धा कपूर की दो फिल्में आने वाली हैं जिसमे से एक प्रभास के साथ साहो तो दूसरी साइना नेहवाल की बायोपिक। जिसके चलते श्रद्धा ‘साहो’ की शूटिंग के साथ-साथ साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों में भी जुटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।