{"_id":"5879bd334f1c1b7c58baab6d","slug":"this-singer-lashes-out-at-filmfare-nominations-for-ignoring-randeep-hooda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रणदीप ने इस फिल्म के लिए जान लगा दी थी और आप नॉमिनेट करते हो सिर्फ ऐश्वर्या को?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रणदीप ने इस फिल्म के लिए जान लगा दी थी और आप नॉमिनेट करते हो सिर्फ ऐश्वर्या को?'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के नॉमिनेशन की घोषणा की गई है तभी से ये विवाद में हैं। जहां पहले अक्षय कुमार के फैंस ने अक्षय को किसी भी केटेगरी में नॉमिनेशन ना मिलने पर सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाली, वहीं दूसरी ओर गायक और संगीतकार अमाल मलिक ने अब इन अवॉर्ड्स पर भड़ास निकाली है।
बता दें कि इन अवॉर्ड्स में फिल्म 'सरबजीत' के लिए रणदीप हुड्डा को कोई नॉमिनेशन नहीं मिला है जबकि इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को बेस्ट एक्टर (फीमेल) के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे अमाल खासे नाराज हैं क्योंकि उनके अनुसार इस फिल्म के लिए रणदीप ने अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी।
बता दें कि सरबजीत के किरदार के लिए रणदीप ना सिर्फ कई दिनों तक भूंखे रहे बल्कि अपना वजन 18 किलो तक घटाया जिसकी वजह से वो एक फिल्म के शूट के दौरान सेट पर बेहोश भी हो गए थे और बाद में सर्जरी हुई।
बता दें कि सरबजीत के किरदार के लिए रणदीप ना सिर्फ कई दिनों तक भूंखे रहे बल्कि अपना वजन 18 किलो तक घटाया जिसकी वजह से वो एक फिल्म के शूट के दौरान सेट पर बेहोश भी हो गए थे और बाद में सर्जरी हुई।
अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें अपने फेसबुक पेज पर एक नोट लिखा, ' मुझे ये काफी मजाकिया और आश्चर्यजनक है कि आप एक स्टार किड को डेब्यू के लिए सारे अवॉर्ड देने के लिए हर सीमा पार कर जाते हैं, और वो भी एक ऐसा डेब्यू जो किसी को याद ही नहीं, जबकि दिलजीत दोसांज जैसे टैलेंट को नजरअंदाज कर देते हैं जिन्होंने 'उड़ता पंजाब' के जरिए बेहतरीन बॉलीवुड डेब्यू किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अमाल को भी अपनी दो फिल्मों के संगीत के लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला है, लेकिन वो रणदीप और बाकी कलाकारों के साथ हुई नाइंसाफी से काफी गुस्से में हैं। उन्होंने आगे लिखा, ' 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा भी थे। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा दिया, लेकिन आप नॉमिनेट करते हो सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन को। वाह..इससे मजाकिया और क्या होगा।'
आप इस पोस्ट को यहां पढ़ सकते हैं -
आप इस पोस्ट को यहां पढ़ सकते हैं -
विज्ञापन
अमाल ने काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कई और फिल्मों और कलाकारों के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन में नाइंसाफी पर लिखा है। अब देखना ये है कि इन तमाम बातों के बाद इंडस्ट्री से कौन कौन एक साथ खड़ा होता है।