देशभर में लोग एक बार फिर से घरों में कैद हो गए हैं। मनोरंजन के लिए सिनेमाघर की जगह ओटीटी ने ले ली है। सिनेमाघरों के लिए बनी फिल्में भी अब ओटीटी पर रिलीज होने लगी हैं क्योंकि कोरोना काल में सिनेमाघरों का रुख करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में ओटीटी (OTT) पर सामग्री की भरमार है। कोरोना काल ने इतना तो जरूर तय कर दिया है कि कल को भले ही थिएटर खुल जाएं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म थिएटर का एक बड़ा विकल्प होकर रहेगा। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। जिनमें सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe) से संजय कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज द लास्ट ऑवर तक शामिल हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।
This Week On OTT: 'राधे' के साथ सुपरनैचुरल सीरीज 'द लास्ट ऑवर' का डबल डोज, इस हफ्ते का ओटीटी मेन्यू ये रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधे योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई
13 मई को सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की हाइब्रिड रिलीज होने जा रही है। जहां थिएटर खुले हैं, वहां ये थिएटरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म सीधे ओटीटी और डिश सेवाओं पर भी प्रीमियम शुल्क के साथ रिलीज हो रही है।
द लास्ट ऑवर 14 मई
14 मई को अमेजन प्राइम पर सुपरनैचुरल सीरीज ‘द लास्ट ऑवर’ रिलीज हो रही है। महीनों से रिलीज के इंतजार में रही इस सीरीज के हीरो संजय कपूर को इन दिनों ओटीटी का सुपरस्टार बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। संजय कपूर के अलावा इसमें शहाना गोस्वामी, राइमा सेन अहम भूमिका में हैं।
द अंडरग्राउंड रेलरोड 14 मई
बैरी जेंकिंस के निर्देशन में बनी ये कहानी अमेरिकी गृह यूद्ध से पहले दक्षिण क्षेत्र कोरा रैंडल की आजाद होने की हताश कहानी पेश करती है। कुछ बेहतर देखने की खोड आपकी यहां पूरी हो सकती है। ये अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है।
ये एक डॉक्यूमेंट्री भी 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें आईआईटी खड़गपुर कैंपस की इनसाइड स्टोरी दिखाई जाएगी। वीकेंड में टाइमपास करने का ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है।