फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन से अब तक कितना बदल गईं हैं तारा सुतारिया, 'अलादीन' में रोल हुआ था ऑफर

Tue, 19 Nov 2019 04:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 19 Nov 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Throwback Photos and life incidents of Birthday Girl Tara Sutaria
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं तारा सुतारिया का आज जन्मदिन है। न सिर्फ अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश अदांज बल्कि अपने क्यूट लुक्स को लेकर भी तारा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तारा जितनी क्यूट आज दिखती हैं उतनी ही क्यूट वो बचपन में भी थीं। खास दिन के मौके पर इस पैकेज में आपको दिखाते हैं तारा के कुछ थ्रोबैक फोटोज और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

Throwback Photos and life incidents of Birthday Girl Tara Sutaria
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

तारा सुतारिया ने ओए जस्सी, द सुइट लाइफ और करन एंड कबीर जैसे टीवी शोज से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद तारा करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी सिनेमा की नई पौध की अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। अब वो हर बॉलीवुड पार्टी की रौनक बन चुकी हैं। लेकिन उनके लिए ये इतना आसान नहीं था। हाल ही में तारा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें बॉडी शेमिंग जैसी चीजों का सामना करना पड़ा।

Throwback Photos and life incidents of Birthday Girl Tara Sutaria
परिवार के साथ तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने बताया कि जब उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम किया था तो लोगों ने उन्हें एनोरेक्सिक कहा। बता दें कि एनोरेक्सिक ऐसी बीमारी होती जिसमें इंसान को अपना वजन घटाने की सनक सवार होती है। अपनी बात रखते हुए तारा ने आगे कहा था कि अंडर वेट होने के बावजूद भी मुझे मोटी कहा गया। लोग कभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और वे आपको परेशान करने के लिए इस तरह की आलोचना करते हैं। तारा कहती हैं कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Photos and life incidents of Birthday Girl Tara Sutaria
परिवार के साथ तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में तारा ने अपनी फिल्म मरजावां को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शूट कर रही थी जब मिलाप (झावेरी) सर ने मुझे 'मरजावां' की स्क्रिप्ट दो बार पूरी सुनाई। मुझे पता चला कि मेरा किरदार एक गूंगी लड़की का है तो मुझे यह भाषा सीखनी पड़ेगी। तो मैं दिन में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग करती थी और रात में देर तक जागकर ये इशारों वाली भाषा सीखती थी। मुझे हर नई चीज सीखने की ललक रहती है जिससे मैं कुछ भी बहुत जल्दी सीख जाती हूं।'

विज्ञापन
Throwback Photos and life incidents of Birthday Girl Tara Sutaria
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि तारा को डिजनी की फिल्म 'अलादीन' में जैस्मिन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को तरजीह दी। इस पर तारा कहती हैं, 'मैं उन दिनों लंदन में थी और वहीं कुछ वर्कशॉप्स कर रही थीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed