{"_id":"5d1dce778ebc3e3c9c05c2c9","slug":"throwback-pic-from-karisma-kapoor-mehendi-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल बाद देखें करिश्मा कपूर की मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीर, करीना को तो आज पहचानना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल बाद देखें करिश्मा कपूर की मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीर, करीना को तो आज पहचानना मुश्किल
करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने वेब सीरिज में काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अक्सर उन्हें अपनी बहन करीना के साथ किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है। करिश्मा की एक तस्वीर इस वक्त खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
karishma kapoor
- फोटो : instagram
तस्वीर करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी की है। इस तस्वीर में करिश्मा के साथ बहन करीना कपूर के साथ बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा भी नजर आ रही हैं। 2003 में हुई करिश्मा की मेहंदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करिश्मा ने अपने दोनों हाथों पर मेहंदी लगवा रखी है। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karishma kapoor
शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा ने संजय कपूर पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। जिसके लिए उन्होंने संजय कपूर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी। ये शादी लगभग 13 साल तक चली थी। करिश्मा और संजय ने साल 2016 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Kapoor, Priya Sachdev
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय की लाइफ में प्रिया सचदेव के आने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई थी। करिश्मा से तलाक के एक साल बाद यानी साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।