{"_id":"61723d9f0d0a86527b15d276","slug":"throwback-pics-of-aryan-khan-ananya-panday-suhana-khan-ananya-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: 22 साल की अनन्या पांडे का मुंबई में है आलीशान घर, कमाई 72 करोड़ और आर्यन खान से है खूब याराना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: 22 साल की अनन्या पांडे का मुंबई में है आलीशान घर, कमाई 72 करोड़ और आर्यन खान से है खूब याराना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से सवा दो घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। अनन्या को जांच एजेंसी के समक्ष 11 बजे पेश होना है। 22 वर्षीय अनन्या पांडे गुरुवार की शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 बजे वहां से निकलीं। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे।
चैट में सामने आया अनन्या पांडे का नाम
गुरुवार को अनन्या पांडे के घर रेड भी पड़ी थी। रेड के बाद जांच एजेंसी ने अनन्या का फोन जब्त कर लिया। दरअसल एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या अभी सिर्फ 22 साल की हैं और अपने पिता से अलग अपने खरीदे हुए घर में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म में काम करने के तकरीबन 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों के जरिए ही होती है। इंस्टाग्राम पर उनके 20.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इस फैन बेस का फायदा उन्हें ब्रांड प्रमोशन करने पर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aryan, Suhana, Ananya
- फोटो : Instagram
चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। उनकी आर्यन खान से भी अच्छी दोस्ती है। तीनों साथ में पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं। एनसीबी को शक है कि अनन्या भी आर्यन के साथ ड्रग्स लेती हैं क्योंकि चैट कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने अब तक केवल तीन फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, पति पत्नी और वो 2 और खाली पीली शामिल है। खाली पीली में वे ईशान खट्टर के साथ दिखाई दी थीं। हालांकि अनन्या स्टारकिड होने की वजह से ट्रोल भी होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।