फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#ThrowBackThursday 'देवदास' के लिए पारो बनी थीं ऐश्वर्या, 2.5 करोड़ में शूट हुआ था फिल्म का ये गाना

Thu, 17 Jan 2019 11:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Jan 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Aishwarya Rai Bachchan From Devdas
devdas

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर, देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन जब भी ऐश्वर्या के यादगार फिल्मों की बात की जाती हैं तो इसमें सबसे पहले नाम आता है साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' का।


#Throwbackthursday में आज बात करते हैं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' की।

Throwback Thursday Picture Of Aishwarya Rai Bachchan From Devdas
devdas

फिल्म देवदास में ऐश्वर्या का पारो का किरदार भला कौन भूल सकता है। देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास की रिलीज को 17 साल हो चुके हैं। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था क्योंकि ये फिल्म 'देवदास' उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने एक साथ 'डोला रे डोला...' गाने पर डांस किया था लेकिन 'देवदास' पर असली उपन्यास में पारो और चंद्रमुखी की मुलाकात नहीं है।

Throwback Thursday Picture Of Aishwarya Rai Bachchan From Devdas
devdas
बता दें देवदास फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म का सबसे विवादित गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर हुआ और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया।  इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। इस गाने को शूट करने में 2.5 करोड़ का खर्च आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Aishwarya Rai Bachchan From Devdas
devdas
इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी। बता दें फिल्म में शाहरुख का रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था लेकिन, सलमान खान ने इसे मना कर दिया था। 
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of Aishwarya Rai Bachchan From Devdas
Devdas
देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed