{"_id":"5c36c352bdec22532f13ebe7","slug":"throwback-thursday-picture-of-govinda-and-divya-bharti-from-shola-aur-shabnam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#ThrowBackThursday इस फिल्म से गोविंदा के डूबते करियर को मिला था ट्रैक, दिव्या भारती भी हुईं थी हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#ThrowBackThursday इस फिल्म से गोविंदा के डूबते करियर को मिला था ट्रैक, दिव्या भारती भी हुईं थी हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और दिव्या भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक जमाने में कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा की फिल्में उनके नाम से ही चल जाती थीं। गोविंदा ने उस दौर की हर छोटी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थी जिसके साथ काम करने के बाद गोविंदा का डूबता करियर फिर से ट्रैक पर आ गया था। इस एक्ट्रेस के साथ गोविंदा ने फिल्म 'शोला और शबनम' की। आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोला और शबनम' की।
2 of 5
गोविंदा और दिव्या भारती
गोविंदा की पहली फिल्म 'इल्जाम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद गोविंदा को लगभग एक ही जोनर की फिल्में ऑफर होने लगी थी और एक जैसी फिल्में करने की वजह से गोविंदा की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी। एक समय ऐसा आया जब गोविंदा का करियर बुरी तरह से लड़खड़ा गया था, 1986 में आई फिल्म 'लव 86' के बाद गोविंदा ने लगभग पचास से भी ज्यादा फिल्में की लेकिन, एक भी नहीं चलीं।
3 of 5
गोविंदा और दिव्या भारती
इसके बाद साल 1992 रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म 'शोला और शबनम'। फिल्म में प्यार र मोहब्बत के अलावा फुल टू मसाला था और दिव्या भारती के साथ फ्रेश केमिस्ट्री ने बॉलीवुड में गोविंदा के करियर को नई दिशा दी। ये फिल्म ऐसे वक्त पर रिलीज हुई जब किसी और से ज्यादा गोविंदा को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की जरूरत थी। शोला और शबनम जबरदस्त हिट रही। फिल्म में दिव्या भारती और गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई। इसी फिल्म ने बॉलीवुड में म्यूजिकल मसाला फिल्मों का नया ट्रेंड शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा और दिव्या भारती
इसके बाद डेविड धवन ने अपनी कई फिल्मों में गोविंदा को साइन किया। 'आंखें' से लेकर 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'हसीना मान जाएगी', 'राजा बाबू', 'साजन चले ससुराल' से लेकर तो पार्टनर तक एक से बढकर एक सुपरहिट फिल्में दी। ऐसा नहीं है कि, किसी और डायरेक्टर के साथ गोविंदा ने फिल्में नहीं की लेकिन, हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में 'दुल्हे राजा' छोड़ कर बाकी सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही। गोविंदा के साथ डेविड की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर हमेशा सफल रही।
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा और दिव्या भारती
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद ही उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने अपना धर्म भी बदला था उन्होंने अपना धर्म बदलते हुए साजिद को अपना पति बनाने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। शादी के महज 11 महीने बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।