{"_id":"5d8320b78ebc3e93c816583a","slug":"throwback-thursday-rekha-bold-photoshoots-make-news-on-that-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: रेखा की इन बोल्ड तस्वीरों ने मचाई सनसनी, देखें सिनेमा की सबसे ग्लैमरस स्टार की PHOTOS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: रेखा की इन बोल्ड तस्वीरों ने मचाई सनसनी, देखें सिनेमा की सबसे ग्लैमरस स्टार की PHOTOS
उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों की हीरोइन रेखा यानी कि भानुरेखा गणेशन को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। रेखा न सिर्फ अपने समय की स्टार रहीं बल्कि आज भी स्टाइल के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। Throwback Thursday में आइए आपको दिखाते हैं रेखा के कुछ बोल्ड फोटोशूट्स जिसने उस दौर में भी फैंस को हैरान किया।
2 of 5
रेखा
- फोटो : Twitter
चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकीं रेखा के फिटनेस को देखकर सभी के मन में एक ही प्रश्न उठने लगता है कि इनके फिट शरीर का राज आखिर क्या है? रेखा की निजी जिंदगी की बात करें तो ये आज भी सीक्रेट है। अभी भी कई ऐसे राज हैं जो कोई नहीं जानता।
3 of 5
rekha
रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में आयी फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। हालांकि रेखा को अपने फिल्मी करियर के दौरान काफी संघर्ष भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजोल-रेखा
- फोटो : instagram
रेखा ने काजोल के साथ एक फोटोशूट किया था जिसपर खूब बवाब मचा था। दरअसल उन दिनों इस तरह का फोटोशूट काफी बोल्ड माना जाता था। काजोल और रेखा का फोटोशूट सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पर जनवरी, 1996 में छपी थी। इसमें दोनों ने एक ही स्वेटर पहना था। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। ये दोनों एक बड़े स्वेटर में एक साथ थीं। उस जमाने में इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Rekha
- फोटो : file photo
रेखा वो खूबसूरत अदाकारा जिसको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी अकेली रहती है वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा बिंदास रहती हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है। 64 साल की उम्र में भी उनकी ब्यूटी काबिले तारीफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।