राजकुमार हिरानी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जादूगर माना जाता है। अपने निर्देशन और लिखावट की वजह से वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी बनाई कोई भी फिल्म आज तक फ्लॉप साबित नहीं हुई है। वे जल्द ही दर्शकों के लिए डंकी लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको राजकुमार हिरानी से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।
Throwback Thursday: जब संजय दत्त की वजह से रोक दी गई शूटिंग, राजकुमार हिरानी को दोबारा लिखनी पड़ी पटकथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरानी की सुपरहिट फिल्मों में लगे रहो मुन्ना भाई का नाम भी शामिल है। 2003 में रिलीज हुई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म थी, जिसमें संजय संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इतने वर्षों बाद भी यह फिल्म आज भी सभी के दिलों में बसी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं हिरानी ने 'लगो रहो मुन्ना भाई' की पूरी स्क्रिप्ट दोबारा लिखी थी? जी हां आपने बिल्कुल ठीक सुना। मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे ने एक साक्षात्कार के दौरान इसके पीछे की वजह का खुलासा किया था।
लगे रहो मुन्ना भाई जिसने महात्मा गांधी के दर्शन को बढ़ावा दिया, एक अलग स्क्रिप्ट के साथ शुरू हुई। गीतकार स्वानंद किरकिरे ने बातचीत के दौरान बताया था कि लगे रहो मुन्ना भाई को एक निश्चित तरीके से बनाया जाना था, लेकिन तभी फिल्म की शूटिंग के बीच में संजय दत्त ने बाल कटवा लिए। इसलिए, इससे कुछ तनाव पैदा हो गया और फिल्म की शूटिंग रुक गई।
उन्होंने कहा, “जब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई, तो राजू ने पूरी फिल्म दोबारा लिखी। फिर हम वह फिल्म बनी जो हम देखते हैं। फिल्म में दत्त के अपोजिट विद्या बालन थीं। उन्होंने एक रेडियो जॉकी की भूमिका निभाई थी। वहीं, अरशद वारसी ने सर्किट की अपनी भूमिका को दोहराया था, जिसे उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस में निभाया था।
डंकी की बात करें तो यह फिल्म 21 दिसंबर को पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में दिखेंगे। उनके अलावा इसमें विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बमन ईरानी जैसे सितारे हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सिल्वर स्क्रीन पर इसका मुकाबला सलार से होने जा रहा है। प्रभास की इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।
Kedarnath turns 5: केदारनाथ के 5 साल पूरे होने पर फैंस को आई सुशांत की याद, सारा ने पोस्ट साझा कर जताया आभार