आमिर खान की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती हैं। इसी का नतीजा रहा जब ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म के निगेटिव रिएक्शन के बाद दूसरेे दिन इसकी कमाई आधी रह गई। हर दिन बीतने के साथ कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है।
हर दिन गिरती जा रही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कमाई, चौथे हफ्ते तक पहुंचना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। मुनाफा कमाना तो दूर फिल्म अपना बजट तक निकाल नहीं पाई है। वहीं तीनों भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो दो हफ्ते बाद फिल्म ने कुल 149.42 करोड़ रुपये जुटाए।
#ThugsOfHindostan
[Week 2]
#Hindi: ₹ 8.79 cr#Tamil + #Telugu: ₹ 23 lakhs#Hindi + #Tamil + #Telugu *2-week total*: ₹ 149.42 cr.#TOH
बीते शुक्रवार को यानी 23 नवंबर को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने केवल 25 लाख का बिजनेस किया। 240 करोड़ के बजट में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए बुरी खबर ये भी है कि फिल्म भले ही अपने डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेचकर कमाई निकाल ले, लेकिन सिनेमाघर मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
ट्रेड एनालिस्ट की माने तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ये आखिरी हफ्ता भी है। फिल्म की कमाई को देखते हुए चौथे हफ्ते में इसका टिकट खिड़की पर टिका रहना लगभग नामुमकिन सा दिख रहा है। भारत के बाद अब ये फिल्म चीन में रिलीज की तैयारी में है। खबर ये है कि फिल्म जिस तरह फ्लॉप हुई उसके बाद कटरीना कैफ ने चीन में प्रमोशन करने से मना कर दिया है।
फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यशराज बैनर ने ही किया है ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म से अच्छी कमाई होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।