{"_id":"5bfa192cbdec224143673cd2","slug":"shekhar-suman-says-bollywood-awards-given-exchange-money-in-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर इस एक्टर का खुलासा, बोले- 'यहां तो बस 2-3 लाख में ही...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर इस एक्टर का खुलासा, बोले- 'यहां तो बस 2-3 लाख में ही...'
Sun, 25 Nov 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shekhar suman
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में एक्टिंग करने वाले शेखर सुमन ने यहां मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शेखर सुमन ने कहा है कि बॉलीवुड में अवॉर्ड्स टैलेंट के दम पर नहीं बल्कि पैसे से खरीदे जाते हैं। पिछले साल संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' में नजर आए शेखर सुमन को फैंस ने काफी पसंद किया। उनके अभिनय की तारीफ की गई।
2 of 5
shekhar suman
हालांकि अच्छी फिल्म देने के बाद भी शेखर सुमन अवॉर्ड की उम्मीद नहीं करते हैं। जब उनसे इस मामले में सवाल किया गया कि क्या उन्हें भूमि फिल्म के लिए अवॉर्ड मिलने की उम्मीद है? द एशियन एज के मुताबिक, शेखर सुमन ने हंसते हुए कहा- मुझे खुशी होगी अगर मैं ये अवॉर्ड अपने नाम कर पाता लेकिन ऐसा नहीं होने वाला उसे कोई चाहे तो खरीद भी सकता है।
3 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : अमर उजाला
शेखर सुमन ने कहा- इंडस्ट्री में इंसान बिकाऊ है तो अवॉर्ड्स क्यों नहीं। शेखर सुमन ने नाम लिए बिना बड़ा खुलासा करते हुए कहा- इंडस्ट्री में एक शख्स ऐसा है जो अवॉर्ड्स बेचने के लिए लोगों से संपर्क करता है। एक अवॉर्ड समारोह का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा- अवॉर्ड समारोह में एक व्यक्ति ऐसा था जो सभी नॉमिनेटेड लोगों के पास जाकर कहता था कि- आप चाहे तो ये अवॉर्ड जीत सकते हैं। वो सभी नॉमिनेटेड लोगों से 2 से 3 लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : अमर उजाला
शेखर सुमन ने आगे कहा- नॉमिनेडेट लोगों में जिसे अवॉर्ड नहीं मिलता था उसके पैसे वापस कर दिए जाते थे। आज भी वो शख्स इसी काम से खूब पैसे कमाता है। वो लगभग हर समारोह में इसी तरह के काम करता है। अब शेखर सुमन का इशारा किस तरफ था ये तो वो ही जानें लेकिन बॉलीवुड में भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अवॉर्ड पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
इसमें सबसे पहला नाम मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। आमिर किसी भी अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होते। साल 1992 में ही आमिर ने अवॉर्ड फंक्शंस से किनारा कर लिया था। इतना ही नहीं बॉलावुड की क्वीन कंगना रनौत भी ऐसे मौकों पर कम ही नजर आती हैं। बता दें ऋषि कपूर ने भी एक बार फिल्म फेयर अवॉर्ड खरीदने की बात स्वीकारी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।