फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमकी के बाद शाहरुख खान की पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 17 साल पहले हुई थी ये गलती

Sun, 25 Nov 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
After Kalinga Sena threats Odisha Police increased security for Shahrukh Khan
shahrukh khan - फोटो : File Photo

सलमान खान के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को धमकी दी गई थी। यह धमकी कलिंगा सेना ने दी थी जिसके बाद किंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह फैसला शाहरुख खान को मिली धमकी के बाद लिया। शाहरुख खान को ओडिशा संगठन ने हॉकी वर्ल्ड कप में आने पर मुंह पर स्याही फेंकने की बात कही थी। 

After Kalinga Sena threats Odisha Police increased security for Shahrukh Khan
shahrukh khan - फोटो : File Photo

इस मामले पर भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप साहू का बयान आया है। अनूप साहू ने कहा - 'हॉकी विश्व कप के दौरान शाहरुख खान के दौरे के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करेंगे। शाहरुख के कार्यक्रम के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है।' बॉलीवुड के बादशाह को यह धमकी कलिंगा सेना के मुखिया हेमंत रथ ने दी है। हेमंत ने कहा - '17 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म अशोका रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यहां के लोगों का अपमान किया गया था। संगठन ने इससे संबंधित 1 नवंबर को रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी।' 

After Kalinga Sena threats Odisha Police increased security for Shahrukh Khan
Asoka Film - फोटो : File Photo

शाहरुख के ओडीशा आगमन पर इस मामले पर इस मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ा है। संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने किंग खान से इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से भावनाओं को आहत होने की बात कही है। इसके साथ ही यह मांग की है कि शाहरुख खान ओडीशा के लोगों से माफी मांगे। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। जब किंग खान की 'अशोका' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ही ओडीशा से इस फिल्म को हटा दिया गया था। जिसकी वजह इस फिल्म का विरोध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Kalinga Sena threats Odisha Police increased security for Shahrukh Khan
Shahrukh Khan and Naveen - फोटो : twitter

ओडीशा में हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से शुरू हो रहा है जो कि 16 दिसंबर तक चलेगा। इस पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में शरीक होने के लिए ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शाहरुख खान को निमंत्रण भेजा था। यह वर्ल्ड कप ओडीशा के कलिंगा स्टेडियम में होगा। हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफीशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नजर आए थे। एंथम सॉन्ग के टीजर में किंग खान की मुख्यमंत्री ने जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद शाहरुख खान ने उनका शुक्रिया भी किया था।

विज्ञापन
After Kalinga Sena threats Odisha Police increased security for Shahrukh Khan
Shahrukh Khan - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'अशोका' फिल्म में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था। जबकि गौरी खान और जूही चावला ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed