फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख को धमकी से लेकर विशाल भारद्वाज तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sun, 25 Nov 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan to vishal bhardwaj top news here
shah rukh khan - फोटो : file photo

धमकी के बाद शाहरुख की बढ़ेगी सुरक्षा


एक्टर शाहरुख खान के ओडिशा में आने का विरोध हो रहा है। वहां की स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने धमकी देते हुए कहा कि शाहरुख खान अगर ओडिशा आए तो उन पर स्याही फेंकी जाएगी। जिसके बाद पुलिस ने शाहरुख की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि 27 नवंबर को ओडिशा में होने वाले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में किंग खान को आना है। कलिंग सेना ने 17 साल पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अशोका' में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें: ओडिशा: कलिंग सेना ने दी शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी

shah rukh khan to vishal bhardwaj top news here
Vishal Bhardwaj - फोटो : file photo
सेंसर बोर्ड पर विशाल भारद्वाज का निशाना
फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड पर निशाना साधा है। विशाल ने कहा कि 'समाज में होने वाली गलत गतिविधियों के लिए फिल्मों को दोषी ठहराया जाता है, फिल्में आसान टारगेट होती हैं। सेंसर बोर्ड हमारी बात नहीं सुनता। पूरी दुनिया में भारत ही एकमात्र देश है जहां स्मोकिंग सीन पर नो स्मोकिंग का टिकर चलता है। यह हास्यास्पद है।'

पढ़ें: डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड को बताया 'बहरा', बोले- 'समाज का दोष फिल्मों को ना दें'
shah rukh khan to vishal bhardwaj top news here
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : file photo
शादी में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी प्रियंका
दीपिका-रणवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी का इंतजार हो रहा है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन में होगी। शादी में प्रियंका चोपड़ा हेलीकॉप्टर से शानदार एंट्री लेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। 

पढ़ें: शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री लेंगी प्रियंका चोपड़ा, इतने दिन के लिए कर डाले चॉपर बुक
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan to vishal bhardwaj top news here
deepika, ranveer - फोटो : social media
रणवीर की बहन ने दी पार्टी
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद सेलिब्रेशन का दौर अभी भी जारी है। मुंबई में रिसेप्शन से पहले रणवीर की बड़ी बहन रितिका भवनानी ने एक स्पेशल डिनर पार्टी का आयोजन किया। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दी गई इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इससे पहले रितिका की तरफ से भेजे गए इनविटेशन कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

पढ़ें: भैया-भाभी रणवीर-दीपिका के लिए बहन ने इस आलीशान हॉटल में रखी पार्टी, देखिए अंदर का ये वीडियो
विज्ञापन
shah rukh khan to vishal bhardwaj top news here
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
'बिग बॉस 12' से ये कंटेस्टेंट होंगी बाहर
बिग बॉस 12 के घर में इस वीकेंड एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है। शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने ऐलान किया कि जसलीन, दीपक और करणवीर सुरक्षित हैं। इस हफ्ते घर से बेेघर होने के लिए रोहित, सृष्टि, दीपिका, दीपक, मेघा, जसलीन और करणवीर नॉमिनेट हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, सृष्टि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगी।

पढ़ें: 'बिग बॉस 12' में बड़ा उलटफेर, जसलीन-रोहित नहीं ये पॉपुलर कंटेस्टेंट हुईं इस हफ्ते बेघर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed