फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 10 Nov 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan to bigg boss 12 here bollywood top 5 news
Thugs Of Hindostan - फोटो : social media
'ठग्स' का दूसरे दिन का कलेक्शन

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं हालांकि शुरुआती रिएक्शन निराशाजनक रहे। इसके बावजूद फिल्म की कमाई दो दिनों में अच्छी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव की फिल्म बधाई हो की बात करें तो तीन हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों को भा रही है। बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर अब तक 106 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेट में दम हो तो कमाई अच्छी की जा सकती है।

पढ़ें: 'ठग' बनकर आमिर खान ने लूटी महफिल, जानिए दूसरे दिन कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
thugs of hindostan to bigg boss 12 here bollywood top 5 news
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12

'बिग बॉस' में सलमान हुए मेहरबान
बिग बॉस ने इस हफ्ते बड़ा उलटफेर करते हुए घर के कप्तान बने श्रीसंथ को सीधे-सीधे पावर दे दिया कि वो किसी भी 4 सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। जिसके बाद श्रीसंथ ने हैप्पी क्लब के चारों सदस्यों रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और सोमी खान को नॉमिनेट कर दिया। सबसे कम वोट घर में सोमी खान को मिले हैं। द खबरी के मुताबिक घरवाले सलमान खान से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस हफ्ते किसी को घर से बेघर ना किया जाए जिसके बाद वो इस बात को मान लेते है। वीकेंड का वॉर एपिसोड में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा।

पढ़ें: बिग बॉस 12: रोते घरवालों के बीच ऐसा दांव खेले रोमिल, श्रीसंथ भी कह उठे-मास्टरमाइंड

thugs of hindostan to bigg boss 12 here bollywood top 5 news
ashutosh rana - फोटो : twitter
आशुतोष राणा का जन्मदिन आज
डेब्यू फिल्म दुश्मन से अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर आशुतोष राणा आज यानी 10 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आशुतोष ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। वो उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें पहली ही फिल्म में कई अवॉर्ड मिले। एक्टिंग की दुनिया में छा जाने वाले आशुतोष के मुंबई आने की कहानी भी बेहद रोचक है।

पढ़ें: रामलीला में रावण का किरदार निभाता था ये एक्टर, पहली ही फिल्म में मिले कई अवॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan to bigg boss 12 here bollywood top 5 news
Nawazuddin - फोटो : file photo

नवाजुद्दीन की इस फिल्म की शुटिंग शुरू
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों भोपाल में फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार साथ में दिखेगी। अथिया शेट्टी का कहना है कि फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में अपने को एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक्टिंग को काफी गौर से देख रही हैं और इससे उनको काफी चीजें सीखने को मिलीं। 

पढ़ें: बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड के अपोजिट होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस फिल्म में दिखेगी जोड़ी

विज्ञापन
thugs of hindostan to bigg boss 12 here bollywood top 5 news
pawan singh - फोटो : social media
छठ पर पवन सिंह के गाने की धूम
बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इन दिनों भोजपुरी के टॉप एक्टर और गायक पवन सिंह का छठ के मौके पर रिलीज हुआ गाना खूब सुना जा रहा है। गाने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत ओम झा ने दिया है।

पढ़ें: धमाल मचा रहा पीएम मोदी पर बना छठ पूजा का ये गाना, एक ही गाने से छा गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed