सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग का जलवा बरकरार, जानें अन्य फिल्मों की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

गॉडजिला x कॉन्ग भारतीय दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा शैतान, मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसा फिल्में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Godzilla X Kong The New Empire Crew Madgaon Express Shaitaan Know Film Earnings
गॉडजिला एक्स कॉन्ग, क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मची रही है। गॉडजिला x कॉन्ग भारतीय दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा शैतान, मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसा फिल्में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। तो आइए जानते है गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्ला हाल रहा...

Thursday Box Office Collection Godzilla X Kong The New Empire Crew Madgaon Express Shaitaan Know Film Earnings
गॉडजिला एक्स कॉन्ग – द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
गॉडजिला एक्स कॉन्ग

गॉडजिला एक्स कॉन्ग भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सातवें दिन गॉडजिला x कॉन्ग ने  3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही इस फिल्म की कुल कमाई 58.25 करोड़ रुपये हो गई है। 

The Kerala Story: सीएम विजयन ने दूरदर्शन से द केरल स्टोरी को दिखाने से किया मना, बोले- सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा

Thursday Box Office Collection Godzilla X Kong The New Empire Crew Madgaon Express Shaitaan Know Film Earnings
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
क्रू

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में तीनों अभिनेत्रियों की अदाकारी के लोग कायल हो गए हैं। ये फिल्म भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है। गुरुवार यानी 7वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 43.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Godzilla X Kong The New Empire Crew Madgaon Express Shaitaan Know Film Earnings
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वातंत्र्य वीर सावरकर

अभिनेता रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हुई है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जिसे पूरा करने में फिल्म असफल साबित हुई है। रणदीप हुड्डा की दमदार अदाकारी के बाद भी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 14वें दिन इसने  39 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का अब तक कुल कलेक्शल 17.69 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Godzilla X Kong The New Empire Crew Madgaon Express Shaitaan Know Film Earnings
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस 

फिल्म मडगांव एक्सप्रेस भी बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई है। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। इसके चलते यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ताजा आकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने 14वें दिन 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 19.16 करोड़ रुपये हो गई है। 

Karate Kid: जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड' का निर्माण शुरू, मेकर्स ने तस्वीरें साझा कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed