सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office Report: गुरुवार को महेश बाबू की फिल्म ने किया सबसे ज्यादा कारोबार, यश से आगे निकले रणवीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 20 May 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection: Jayeshbhai Jordaar Day 8 KGF Chapter 2 Day 37 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 8 Bhool Bhulaiyaa 2 and Dhaakad Day 1 Prediction
Box Office Collection: - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से गुरुवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन करने वाली पंजाबी, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों ने कुल मिलाकर 6.3 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। हालांकि, आश्चर्यजनक बात यह है कि गुरुवार को रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार', महेश बाबू अभिनीत 'सरकारु वारी पाटा' और एमी विर्क स्टारर 'सौंकन सौंकने' ने यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए किसने की कितनी कमाई

Trending Videos
Thursday Box Office Collection: Jayeshbhai Jordaar Day 8 KGF Chapter 2 Day 37 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 8 Bhool Bhulaiyaa 2 and Dhaakad Day 1 Prediction
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta

जयेशभाई जोरदार
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड कहलाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे हैं। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 17.84 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। यदि डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' ने गुरुवार को तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection: Jayeshbhai Jordaar Day 8 KGF Chapter 2 Day 37 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 8 Bhool Bhulaiyaa 2 and Dhaakad Day 1 Prediction
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media

केजीएफ चैप्टर 2
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब 'केजीएफ: चैप्टर 2' के हिंदी संस्करण ने 'बाहुबली 2' से ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने 35 दिनों तक लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ से ऊपर की कमाई करने के बाद 36वें दिन 70 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 35 दिनों तक एक करोड़ कमाने के बाद अब 36वें दिन करीब 90 लाख रुपये की कमाई की है। 

Thursday Box Office Collection: Jayeshbhai Jordaar Day 8 KGF Chapter 2 Day 37 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 8 Bhool Bhulaiyaa 2 and Dhaakad Day 1 Prediction
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सरकारु वारी पाटा
'केजीएफ 2' के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में एक और साउथ फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यश की ही तरह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। तेलुगू में फिल्म बनी फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने अब तक 126.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने आठवें दिन 3.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection: Jayeshbhai Jordaar Day 8 KGF Chapter 2 Day 37 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 8 Bhool Bhulaiyaa 2 and Dhaakad Day 1 Prediction
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सौंकन सौंकने
बॉलीवुड मसाला और साउथ की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बात करने के बाद अब हम पंजाबी फिल्म 'साैंकन सौंकन' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं। एमी विर्क और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ ने अपने सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 16.43 करोड़ रुपये के पार चला गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed