फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office Report: टाइगर 3 की कमाई में गिरावट जारी, जानें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का हाल

Fri, 17 Nov 2023 08:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 Nov 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Report Tiger 3 The Marvels 12th Fail know details here
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की टाइगर 3 लगातार चर्चा में है। फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया था। अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट नजर आई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, टाइगर 3 के साथ हॉलीवुड फिल्म द मार्वल्स भी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म भी अब तक उम्मीद के मुताबिक अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी है। इन दोनों फिल्मों के अलावा, 12वीं फेल की रफ्तार भी गुजरते वक्त के साथ धीमी हो चली है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार (16 नवंबर) को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।


Shah Rukh Khan: शाहरुख खान फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम की करेंगे मेजबानी, मन्नत में शानदार पार्टी का किया आयोजन

Thursday Box Office Collection Report Tiger 3 The Marvels 12th Fail know details here
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की टाइगर 3 की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। फिल्म को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा का दावा था कि दर्शकों को यह फिल्म आश्चर्यचकित कर देगी। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन पठान जैसे धमाकेदार नहीं रहे हैं। पहले दिन पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है।

Thursday Box Office Collection Report Tiger 3 The Marvels 12th Fail know details here
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को फिल्म ने 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, सोमवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 59.25 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे और चौथे दिन फिल्म का बिजनेस क्रमशः 44.3 करोड़ और 21.1 करोड़ रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ टाइगर 3 की कुल कमाई 188.96 करोड़ हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Report Tiger 3 The Marvels 12th Fail know details here
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टाइगर 3 से दो दिन पहले भारत में द मार्वल्स भी रिलीज हुई है। यह फिल्म मार्वल्स के बैनर तले बनी अन्य फिल्मों जैसा कारोबार करने में असफल साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ पचास लाख से ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे, तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख की कमाई की, लेकिन वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म ने 99 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अब तक कुल 12.06 करोड़ ही हो सकी है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Report Tiger 3 The Marvels 12th Fail know details here
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 12वीं फेल लगातार झंडे गाड़ रही है। विक्रांत मैसी अभिनीय यह फिल्म  लोगों को खूब पसंद आई है। कम बजट में बनी विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है। हालांकि, कम स्क्रीन काउंट की वजह से फिल्म की कमाई धीमी होती चली जा रही है। 21वें दिन फिल्म ने 96 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.56 करोड़ हो गई है।
Amit Sana: राजनीतिक प्रभाव से 'इंडियन आइडल' जीते अभिजीत सावंत, अमित साना ने 19 साल बाद खोला अपनी हार का राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed