😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Thursday Box Office Collection Rocketry The Nambi Effect Day 7 Rashtra Kavach Om Jugjugg jeeyo thor love and thunder vikram
{"_id":"62c79c840bdbd960791b0d41","slug":"thursday-box-office-collection-rocketry-the-nambi-effect-day-7-rashtra-kavach-om-jugjugg-jeeyo-thor-love-and-thunder-vikram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: ‘जुग जुग जियो’ की कमाई में आई गिरावट, ‘रॉकेट्री’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: ‘जुग जुग जियो’ की कमाई में आई गिरावट, ‘रॉकेट्री’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा रिपोर्ट कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:48 AM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सिने प्रेमी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। दरअसल, हफ्ते के इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज की जाती है।
विज्ञापन
1 of 7
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने सबको पीछे छोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सिने प्रेमी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। दरअसल, हफ्ते के इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज की जाती है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इन फिल्मों के कलेक्शन के आधार पर ही पता चलता है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और कौन सी नहीं। बीते दिनों से ऐसी ही कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी बीच गुरुवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिनों हुए फिल्मों को कारोबार के बारे में-
Trending Videos
2 of 7
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अगर बात करें गुरुवार को हुई फिल्म की कमाई के बारे में तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन फिल्म करीब 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
'राष्ट्र कवच ओम' में आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राष्ट्रकवच ओम
हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म राष्ट्रकवच ओम का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। यह फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में असफल रही है। आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के साथ रिलीज हुई कपिल वर्मा की फिल्म ‘राष्ट्रकवच ओम’ को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अभी तक कुल 8.67 करोड़ की कमाई कर ली है।
4 of 7
जुग जुग जियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुग जुग जियो
करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब इस फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 73.73 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार पार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम भी लगातार कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म भले ही हिंदी पट्टी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन घरेलू बाजार में यह लगातार कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म की 35वें दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 35वें दिन यानी गुरवार को 35 लाख की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X