साल 2024 सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास है। साल की शुरुआत से ही सिनेमाघर गुलजार हैं और आने वाले दिनों में भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' अब भी दर्शक बटोरने में कामयाब नजर आ रही है। साथ ही शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की पूरी कोशिश कर रही है। आइए इन सभी फिल्मों के गुरुवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Thursday Box Office: 'आर्टिकल 370' का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर क्रैक-TBMAUJ का संघर्ष जारी
बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की होड़ लगी हुई है। सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने की कोशिशों में जुटी फिल्मों का हाल कुछ इस प्रकार है-
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा
आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' अपने ट्रेलर और गानों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रही। हालांकि, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म को रिलीज पर मनचाही प्रतिक्रिया नहीं मिली। निर्माताओं की उम्मीद के मुताबिक दर्शक सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे। 'क्रैक' ने टिकट विंडो पर 4.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद इसकी कमाई में उछाल आने के बजाए लगातार गिरावट दर्ज की गई। 'क्रैक' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कारोबार 12.35 करोड़ रुपये है।
'आर्टिकल 370'
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही है। यामी गौतम के अभिनय की चारों ओर तारीफ हो रही है। फिल्म ने टिकट विंडो पर 5.9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। 'आर्टिकल 370' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 35.45 करोड़ रुपये है।
Yodha Trailer: प्लेन हाईजैक की कहानी की ट्रेलर भी हवा में दिखाया, सिद्धार्थ ने फिर पहनी वर्दी और दिखाया एक्शन
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने अपनी अनोखी कहानी से सिनेप्रेमियों का दिल जीतने की कोशिश की। हालांकि, इसे भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाई है। अमित जोशी और आराधना शाह की इस फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट की भूमिका में हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.00 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 21वें दिन 70 लाख रुपये का कारोबार किया। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का अब तक का कुल कलेक्शन 76.70 करोड़ रुपये है।
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' में फिर जमेगी अजय-रकुल की जोड़ी, शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
'फाइटर'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' अब सिनेमाघरों में अपने आखिरी दिन गिन रही है। इस फिल्म के लिए पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने स्क्रीन स्पेस साझा किया। यूं तो ये नई जोड़ी दर्शकों को लुभाने में सफल रही, लेकिन इसकी कहानी थोड़ी ढीली पड़ गई। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' ने अपनी रिलीज के 35 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 211.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 36वें दिन 14 लाख रुपये का कारोबार किया। अब 'फाइटर' का कुल कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये है।
Sunflower Season 2 Review: ये सीरीज देखने के बाद ‘गणपत’ भी क्लासिक लगेगी, फ्लश हो गई अदा शर्मा की सारी साख
