सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office Report: ठंडा पड़ा 'लियो' का जोश, '12वीं फेल' के आगे 'तेजस' ने टेके घुटने, जानें कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Nov 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Kangana Ranaut Tejas Thalapathy Vijay Leo tiger Nageshwar Rao 12th fail Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक लगी फिल्मों के नजरिए से गुरुवार का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। सिनेमाघरों में लगी फिल्मों ने गुरुवार को बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। 'तेजस', '12वीं फेल', 'लियो' और 'टाइगर नागेश्वर राव' ने कुल मिलाकर केवल 5.1 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। कंगना की 'तेजस' फ्लॉप होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है, वहीं विक्रांत मेसी की '12वीं फेल' संतोषजनक कारोबार कर रही है। वहीं कहना गलत नहीं होगा कि 'लियो' का जोश ठंडा हो चुका है और 'टाइगर नागेश्वर राव' भी बेदम नजर आ रही है। ऐसे में गुरुवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े थोड़े चौंकाने वाले हैं, चलिए जानते हैं..
Trending Videos
Thursday Box Office Report Kangana Ranaut Tejas Thalapathy Vijay Leo tiger Nageshwar Rao 12th fail Collection
'तेजस' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजस
कंगना रणौत की 'तेजस' का खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो चुका है। ओपनिंग डे से ही फिल्म का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और अब यह फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई है। 'तेजस' ने अपने चौथे ही दिन से लाखों में कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म ने सातवें दिन महज 40 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Kangana Ranaut Tejas Thalapathy Vijay Leo tiger Nageshwar Rao 12th fail Collection
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
12वीं फेल
विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन कर रही है। बेहद कम बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना रणौत, विजय और रवि तेजा की फिल्मों की मौजदूगी के बावजूद करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ ही इसका कुल कारोबार 13.14 करोड़ रुपये हो गया है।
Thursday Box Office Report Kangana Ranaut Tejas Thalapathy Vijay Leo tiger Nageshwar Rao 12th fail Collection
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लियो
19 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई दलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। हालांकि, सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 15 दिन बिताने के बाद 'लियो' का खुमार लोगों के सिर से उतर चुका है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 'लियो' ने 15वें दिन महज 2.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'लियो' ने टिकट खिड़की पर 317.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Kangana Ranaut Tejas Thalapathy Vijay Leo tiger Nageshwar Rao 12th fail Collection
टाइगर नागेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर नागेश्वर राव
रवि तेजा की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मच्चक-मच्चक कारोबार करते हुए टिकी हुई है। लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 14 दिन बाद भी अपनी लागत निकालने में असफल रही है। फिल्म ने 14वें दिन महज 40 लाख रुपये कमाते हुए, 36.11 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed