फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान की इन फिल्मों ने पहले दिन की बंपर कमाई, लिस्ट में स्पाई यूनिवर्स की दो मूवीज भी शामिल

Fri, 10 Nov 2023 05:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 10 Nov 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Biggest Opening Films Bharat Prem Ratan Dhan Payo Sultan Tiger Zinda Hai
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ आसानी से पार करने का दम रखती है। वह जल्द ही स्पाई यूनिवर्स  की फिल्म  टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा कारनामा कर सकती है। टाइगर 3 की रिलीज से पहले आज हम आपको सलमान की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली थी।


TV Actress: टीवी की ये हसीनाएं हैं अभी तक सिंगल, फैंस भी कर रहे हैं इनकी शादी का इंतजार

Tiger 3 actor Salman Khan Biggest Opening Films Bharat Prem Ratan Dhan Payo Sultan Tiger Zinda Hai
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत

सलमान खान की यह फिल्म साल 2019 में आई थी। इसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था, यही वजह है कि फिल्म को टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग मिली थी। पहले दिन इस फिल्म ने 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें कटरीना कैफ को उनके अपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था, जो पहले सलमान के साथ टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्म बना चुके थे।

Tiger 3 actor Salman Khan Biggest Opening Films Bharat Prem Ratan Dhan Payo Sultan Tiger Zinda Hai
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम रतन धन पायो

सलमान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर प्रेम रतन धन पायो है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या और सलमान लंबे समय बाद एक साथ आए थे। हिट डायरेक्टर और सुपरहिट एक्टर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित थे। यही वजह है कि रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए 40.35 करोड़ बटोर डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Biggest Opening Films Bharat Prem Ratan Dhan Payo Sultan Tiger Zinda Hai
सुल्तान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुल्तान

फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग लोगों को काफी पंसद आई थी। पहली बार अभिनेता इस फिल्म में रेसलर की भूमिका में दिखे थे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन 36.54 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Biggest Opening Films Bharat Prem Ratan Dhan Payo Sultan Tiger Zinda Hai
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर जिंदा है

फिल्म टाइगर जिंदा है साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह थी कि फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक सिमेनाघरों पर टूट पड़े। फिल्म के पहले दिन के टिकट इतने बिके की इसने फर्स्ट डे पर ही 34.10 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed