फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: खचाखच भरी लिफ्ट में परेशान हुए सलमान खान, भीड़ की वजह से टेंशन में दिखे बॉलीवुड के 'टाइगर'!

Wed, 08 Nov 2023 05:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Nov 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Lift Photos video goes viral on Social Media read details here
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए सलमान भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें दिवाली की पार्टी में मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया था। अब वह मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में नजर आए हैं। 


Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

Tiger 3 actor Salman Khan Lift Photos video goes viral on Social Media read details here
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। सलमान की भी लिफ्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

दरअसल, सलमान मंगलवार रात रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पार्टी में जाते देखा गया। उन्होंने कार्गो रंग की पैंट के साथ मस्टर्ड शर्ट पहन रखी थी। छोटे बालों में उनका लुक कमाल लग रहा था। 

Tiger 3 actor Salman Khan Lift Photos video goes viral on Social Media read details here
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, खचाखच भरी लिफ्ट में खड़े सलमान का एक वीडियो और इससे जुड़ीं तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तस्वीरों में सलमान लिफ्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ की वजह से वह थोड़े परेशान भी दिखे। बता दें कि इस लिफ्ट में सलमान की सुरक्षा के लिए लोग थे। ज्यादा भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Lift Photos video goes viral on Social Media read details here
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। 

विज्ञापन
Tiger 3 actor Salman Khan Lift Photos video goes viral on Social Media read details here
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था,  जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस के उत्साह को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। इससे पहले सलमान पर्दे पर दो बार टाइगर के रोल में दिख चुके हैं। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।
Sarvagun Sampanna Trailer: यश कुमार और प्रियंका रेवारी की फिल्म का ट्रेलर लांच, दिव्यांगों को समर्पित है फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed