बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म के तीसरी भाग का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने आज टाइगर का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी कर दिया है।
Tiger 3 Song: टाइगर 3 का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी, सलमान-कटरीना की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर 3 के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' की बात करें तो सलमान खान और कटरीना कैफ जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। एक बार फिर दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया हैं। गाने में सलमान-कटरीना पूरे स्वैग में दिख रहे हैं। इस गाने को देख फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। यूजर्स सिंगर की आवाज की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'अरिजीत की मैजिकल आवाज', वहीं, दूसरे ने कहा 'मास्टरपीस है ये गाना।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Censor Board: क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंसर होंगी डब फिल्में, सीबीएफसी के फैसले का निर्माताओं ने किया स्वागत
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इस साल यह दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान की टाइगर 3 फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी।
एक बार फिर दिखेंगी सुपरहिट जोड़ी
सलमान खान की 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Prabhas Birthday: फैंस पर चढ़ा प्रभास के जन्मदिन का खुमार, 230 फुट का कटआउट लगाकर बनाया विशाल मंच