सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Day 6 200 Cr: छह दिन में ‘टाइगर 3’ दो सौ करोड़ के पार, ‘गदर 2’, ‘पठान’ और ‘जवान’ से रही इतनी पीछे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 reportedly enters 200 cr club on sixth day of its release lags behind gadar 2 pathaan jawan
टाइगर 3, गदर 2, पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इस साल की इसके पहले की तीनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा दिनों में ये आंकड़ा छुआ है। फिल्म ‘गदर 2’ इस पड़ाव पर पांचवें दिन ही पहुंच गई थी जबकि फिल्म ‘जवान’ को यहां तक पहुंचने में सिर्फ तीन दिन और फिल्म ‘पठान’ को दो सौ करोड़ रुपये कमाने में सिर्फ चार दिन लगे थे। सलमान खान के करियर की ये सातवीं फिल्म है जो दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है।

Trending Videos
Tiger 3 reportedly enters 200 cr club on sixth day of its release lags behind gadar 2 pathaan jawan
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते रविवार को रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन बीते दो दिन से बहुत तेजी से गिरा है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन गुरुवार को 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं रिलीज के छठे दिन शुक्रवार को इसका कलेक्शन सिर्फ 13 करोड़ रुपये के करीब रहने के आसार हैं। छठे दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब कुल कमाई 200.65 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अगर इन आंकड़ों में आखिरी कलेक्शन आने के बाद जरा भी कमीबेशी हुई तो फिर दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को शनिवार का इंतजार करना होगा।

Tiger 3: 'कटरीना के साथ थोड़ा रोमांस तो बनता है', टाइगर 3 में अभिनेत्री संग काम करने पर बोले सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 reportedly enters 200 cr club on sixth day of its release lags behind gadar 2 pathaan jawan
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान के करियर की ये ‘टाइगर 3’ सातवीं फिल्म है जो दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। इसके पहले इस लिस्ट में शामिल हुई सलमान खान की फिल्में हैं, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘किक’, ‘भारत’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’। इन सारी फिल्मों मे सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रही है जिसने साल 2017 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 339.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Salman Khan: 'टाइगर 3' की सफलता पर खुशी से झूमे सलमान खान, बोले- मुझे एक्शन हीरो बनने पर बहुत गर्व है

Tiger 3 reportedly enters 200 cr club on sixth day of its release lags behind gadar 2 pathaan jawan
टाइगर 3 और जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहां तक सबसे तेज दो सौ करोड़ रुपये कमाने के रिकॉर्ड की बात है तो देश में हिंदी में रिलीज फिल्मों में ये आंकड़ा सबसे तेज इसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने सिर्फ तीन दिन में छू लिया था। इसके बाद शाहरुख की ही फिल्म ‘पठान’ का नंबर है जिसने रिलीज के चौथे दिन दो सौ करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। तीसरे नंबर पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ है जिसने रिलीज के पांचवें दिन ये मुकाम हासिल किया था। फिल्म ‘टाइगर 3’ के शनिवार रात तक आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने रिलीज के छठे दिन ये सफलता हासिल की है।

200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में इस प्रकार हैं:
 
फिल्म 200 करोड़ तक आने में लगे दिन   कुल कमाई
जवान (2023)    3  643.87
पठान (2023)  4  543.05
गदर 2 (2023)  5 525.45
टाइगर 3 (2023)  6   200.65*
बाहुबली 2 (2023)   7   510.99

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed