बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का इंटेंस लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस देखते हुए फैंस अब कटरीना के लुक की भी डिमांड कर रहे हैं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' में सलमान का नया लुक देखने के बाद फैंस हुए बेकरार, कटरीना के लुक की कर रहे डिमांड
इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सलमान खान का इंटेंस लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस देखते हुए फैंस अब कटरीना के लुक की भी डिमांड कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान बहुप्रतीक्षित 'टाइगर 3' लाने के लिए तैयार हैं, और ट्रेलर रिलीज से पहले, निर्माताओं, यशराज फिल्म्स ने एक नई तस्वीर जारी की है, जिसमें आगामी फिल्म से रॉ एजेंट टाइगर बन सलमान खान नजर आ रहे हैं। सलमान का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी भाईजान के नए लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही लोग कटरीना के लुक की भी जमकर डिमांड कर रहे हैं।
Shahid Kapoor: उड़ता पंजाब में ड्रग एडिक्ट का रोल नहीं निभाना चाहते थे शाहिद, बोले- नहीं पता नशा क्या होता है
इस नए लुक में सलमान खान बंदूक पकड़े हुए हैं और दुश्मन के इलाके में घुसते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा, 'उलटी गिनती शुरू! टाइगर 3 ट्रेलर के लिए 10 दिन बाकी हैं - 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। टाइगर 3 इस दिवाली पर सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'
बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइगर 3 के ट्रेलर के बारे में जानकारी साझा की गई है। वेबसाइट पर साझा किए गए जानकारी के अनुसार टाइगर 3 का आधिकारिक ट्रेलर यू/ए (यूनिवर्सल एडल्ट्स) प्रमाणित है और ट्रेलर का रन टाइम 2.51 मिनट है।
Shahid Kapoor: उड़ता पंजाब में ड्रग एडिक्ट का रोल नहीं निभाना चाहते थे शाहिद, बोले- नहीं पता नशा क्या होता है
बात करें फिल्म 'टाइगर 3' की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। हालांकि, भाईजान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।