फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha-Naga Chaitanya: कुछ यूं शुरू हुई थी सामंथा-नागा चैतन्य की प्रेमकहानी, ऐसे आई दोनों के रिश्ते में दरार

Sat, 07 Oct 2023 11:03 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 07 Oct 2023 11:03 AM IST
सार

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के समय सिर्फ इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग की ही नहीं, बल्कि परियों की कहानी जैसी इनकी खूबसूरत लव स्टोरी की भी चर्चा जोरों पर थी।

विज्ञापन
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Tied Knot On 7 October Know About Their Beautiful Love Story
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु भले ही अब साथ न हो, मगर एक वक्त था जब दोनों साउथ सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर और परफेक्ट कपल्स में से एक हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी काफी पसंद करते थे। इनके तलाक की खबर सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया था। फैंस उनके तलाक के कई महीनों बाद तक दोनों के दोबारा साथ आने की उम्मीद लगाए बैठे रहे थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। कपल का तलाक होने से पहले सामंथा और नागा चैतन्य के लिए आज यानी कि 7 अक्तूबर की तारीख बहुत खास हुआ करती थी। इसलिए आज हम आपको नागा चैतन्य और सामंथा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Tied Knot On 7 October Know About Their Beautiful Love Story
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 7 अक्तूबर 2017 को शादी रचाई थी। आज ही के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के समय सिर्फ इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग की ही नहीं, बल्कि परियों की कहानी जैसी इनकी खूबसूरत लव स्टोरी की भी चर्चा जोरों पर थी। अगर दोनों आज साथ होते तो अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मना रहे होते। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर हुई थी। इनकी जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था, लेकिन उस वक्त दोनों ही किसी और को डेट कर रहे थे। 
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Tied Knot On 7 October Know About Their Beautiful Love Story
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सेट पर दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार न सही, लेकिन दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी। 'ये माया चेस्वे' के छह साल बाद दोनों एक बार फिर एक फिल्म के सेट पर टकराए। इस दौरान दोनों का ही अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका था। इस फिल्म में दोनों ने दोबारा साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनके बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी। शूटिंग खत्म होते-होते सामंथा और नागा चैतन्य के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थीं। दोनों के अफेयर के चर्चे जोर पकड़ने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Tied Knot On 7 October Know About Their Beautiful Love Story
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2016 में यह दोनों एक साथ वेकेशन पर गए थे, जहां नागा चैतन्य ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सामंथा को प्रपोज किया था और अभिनेत्री ने हामी भी भर दी थी। इसके बाद सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए दोनों ने 2017 में रॉयल अंदाज में शादी कर ली थी। 6 अक्तूबर को कपल ने वाइट वेडिंग की थी और 7 अक्तूबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों एक-दूसरे के हो गए थे।  
विज्ञापन
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Tied Knot On 7 October Know About Their Beautiful Love Story
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। फैंस के फेवरेट कपल होने के बावजूद इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। वर्ष 2021 में आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। 2 अक्तूबर 2021 को सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अपना रिश्ता खत्म करते हुए तलाक ले लिया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं, लेकिन अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed