फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Diaries Season 2: मैं अब कॉमेडी किरदार करना चाहता हूं, मोहित ने बताया महादेव से मुंबई डायरीज तक का सफर

Sat, 07 Oct 2023 10:48 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Oct 2023 10:48 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Mohit Raina shares his experience working in Mumbai Diaries Season 2 series actor wants to do comedy role
मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज 'मुंबई डायरीज' की सफलता के बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन 'मुंबई डायरीज 2' रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे मोहित रैना कहते हैं कि डॉक्टर की भूमिका निभाने के बाद समझ में आया कि अच्छे डॉक्टर कितने दबाव में काम करते हैं। इससे पहले डॉक्टर को लेकर अलग ही सोच रही है।

Mohit Raina shares his experience working in Mumbai Diaries Season 2 series actor wants to do comedy role
'मुंबई डायरीज 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता मोहित रैना 'मुंबई डायरीज' में डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे है। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में वह कहते हैं, 'जब हम स्कूल कॉलेज में पढ़ते थे तो परिवार या किसी के साथ डॉक्टर के पास जाना पड़ता था तो हम पूछते थे कि डॉक्टर ने क्या बोला है? पता चलता था कि डॉक्टर ने 8-10 दिन के बाद बुलाया है। मुझे लगता था कि उसी दिन या दो दिन के बाद डॉक्टर क्यों नहीं मिल सकते हैं। लेकिन जब मैंने 'मुंबई डायरीज' में डॉक्टर की भूमिका निभाई तो पता चला कि अच्छे डॉक्टर कितने प्रेशर में काम करते हैं और उनकी कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है।’  

Mohit Raina shares his experience working in Mumbai Diaries Season 2 series actor wants to do comedy role
'मुंबई डायरीज 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहित रैना कहते हैं, 'वेब सीरीज ‘मुंबई  डायरीज में डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभाने के बाद पता चला कि अच्छे डॉक्टर कितने तनाव में काम करते है। जब वह ड्यूटी पर होते हैं तो उनकी सोच रहती है कि मरीज की जान किस तरह से बचाई जाए। उस समय परिवार से ज्यादा फिक्र मरीज की होती है क्योंकि कुछ ऐसी स्थिति हो जाती है कि आप बैकफुट आ जाते है और सभी की निगाहें आप पर टिकी होती है। पहले सीजन में मेरा किरदार थोड़ा एग्रेसिव था। वह कोई भी फैसला तुरंत लेता है। लेकिन सीजन 2 में अब स्थितियां काफी बदल गई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Raina shares his experience working in Mumbai Diaries Season 2 series actor wants to do comedy role
मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई डायरीज का पहला पार्ट खत्म हुआ था, उसके नौ महीने बाद दूसरे पार्ट की कहानी शुरू होती है। 26/11 के हादसे में मारे गए पुलिस ऑफिसर की पत्नी मिसेज केलकर डॉ कौशिक ओबेरॉय के ऊपर केस कर देती हैं, जो बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के ट्रामा विभाग के हेड हैं। मोहित रैना कहते हैं, 'इस बार ‘मुंबई डायरीज 2' में इसके निर्देशक निखिल आडवाणी और लेखन टीम का मानना था कि डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय थोड़ा अलग पेश करते हैं।  इस बार वह थोड़े डरे और सहमे हुए हैं, क्योंकि मिसेज केलकर के केस करने के बाद डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय को खुद ही इस बात की शंका है कि अब वह अच्छे डॉक्टर रहे या नहीं रहे। इस बार मैं बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल का हिस्सा नहीं हूं।'
Paresh Rawal Interview: छह छह घंटे तक चले मेरे चेहरे पर प्रयोग, पानी भी मुझे नली लगाकर पीना पड़ा...

विज्ञापन
Mohit Raina shares his experience working in Mumbai Diaries Season 2 series actor wants to do comedy role
मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मुंबई डायरीज' के पहले  सीजन में  26/11 के मुंबई हमलों के समय सरकारी अस्पताल में अफरातफरी और डॉक्टर्स के साहस और मरीजों के लिए समर्पण को दिखाया गया है। इस बार 2005 में मुंबई में भयंकर बारिश से आई तबाही को दिखाया गया हैं। मोहित रैना कहते हैं, 'इस बार हमारे ज्यादातर सीन बारिश के थे। बारिश में डायलॉग बोलना बहुत कठिन हो जाता है, क्योंकि जब आप डायलॉग बोलते हैं तो बारिश की वजह से पानी मुंह में आता रहता और डायलॉग बोलने में स्पष्टता नहीं होती है। लेकिन कभी कभी मदद भी मिलती है क्योंकि दृश्य एक दम वास्तविक दिखता है। मुझे लगता है कि यह भारत की पहली सीरीज होगी तो बारिश की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें वीएफएक्स का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुआ है। सारे दृश्यों की शूटिंग वास्तविक में हुई है।’
Tabu: 'लोगों को लगता था खत्म हो जाएगा करियर', अपनी पसंद की फिल्मों को लेकर तब्बू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed