शाहिद कपूर बी-टाउन के मोस्ट डैशिंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन शाहिद कपूर और कृति सेनन के एक फिल्म में साथ आने की घोषणा हुई, तभी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे। ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। अब हाल ही में, शाहिद ने बताया कि 'उड़ता पंजाब' में अपने किरदार को लेकर वह काफी कंफ्यूज थे और उन्हें लग रहा था कि उन्हें अपने दोस्तों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।
Shahid Kapoor: उड़ता पंजाब में ड्रग एडिक्ट का रोल नहीं निभाना चाहते थे शाहिद, बोले- नहीं पता नशा क्या होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नशे की लत वाले रॉकस्टार टॉमी सिंह की भूमिका से खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेता ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि कैसे वह टॉमी का किरदार निभाने को लेकर डाउट में थे क्योंकि उन्होंने जिंदगी में कभी भी नशीली दवाइयों को हाथ भी नहीं लगाया था।
Tabu: 'लोगों को लगता था खत्म हो जाएगा करियर', अपनी पसंद की फिल्मों को लेकर तब्बू ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में, शाहिद ने बताया कि उन्होंने 'उड़ता पंजाब' में अपने रोल को लेकर डायरेक्टर अभिषेक चौबे से पूछा, 'आपने मुझे ये रोल क्यों ऑफर किया?' भाई , मेरी जिंदगी कभी शराब नहीं पी है। आज तक नहीं पी है। मेरी जिंदगी में कभी शराब की जगह भी नहीं रही है। मैं नहीं जानता कि शराब पीकर हाई होना क्या होता है।
Tabu: 'लोगों को लगता था खत्म हो जाएगा करियर', अपनी पसंद की फिल्मों को लेकर तब्बू ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शाहिद ने आगे बताया कि यह उनका यह सवाल सुनकर अभिनेता अभिषेक ने जवाब दिया, 'लेकिन मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में आप यह किरदार निभा सकते हैं, और मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप इसे करने के लिए खुद को तैयार कर लें।' शाहिद ने आगे बताया कि उन्होंने सोचा था कि असल जिंदगी में वह जो हैं, उसके विपरीत किरदार निभाने पर उन्हें अपने दोस्तों के सामने कितनी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।
वहीं बात करें शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार कृति सेनन के साथ एक अनाम रोमांटिक ड्रामा में दिखाई देंगे। यह फिल्म नौ फरवरी 2024 को रिलीज होगी।