{"_id":"6580487f9a77224b1204241c","slug":"tiger-3-star-salman-khan-to-make-a-cameo-role-in-gadar-2-fame-sunny-deol-next-movie-shooting-start-in-january-2023-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सनी देओल की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जनवरी में शुरू करेंगे शूटिंग!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: सनी देओल की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जनवरी में शुरू करेंगे शूटिंग!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:58 PM IST
सार
सनी देओल की अगली फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर जाएंगे। सनी दओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सफर की तैयारियों में बिजी हैं। इसी फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने फिल्म गदर 2 से इसी साल फिल्मों में अपना कमबैक किया है। अगस्त 2023 में रिलीज हुई गदर 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली। एक्शन फिल्मों की सफलता पर जब इंडस्ट्री के अधिकतर लोग चुप रहना पसंद करते थे, तब सलमान खान फिल्म का समर्थन करने वाले पहले थे। देओल परिवार के साथ भाईजान का अच्छा रिश्ता है। वह धर्मेंद्र के सबसे बड़े फैन रहे हैं।
2 of 5
सलमान खान, सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अब खबर आ रही है कि सनी देओल की अगली फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर जाएंगे। सनी दओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सफर की तैयारियों में बिजी हैं। इसी फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी सनी देओल और एक बाल कलाकार की यात्रा को दर्शाएगी, जो अपने-अपने जीवन में परेशानियों से गुजर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान जनवरी में इस फिल्म के लिए कैमियो की शूटिंग करेंगे। सलमान सिर्फ एक दिन का शूट करेंगे। फिल्म में वह सुपरस्टार सलमान खान की ही भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : social media
सलमान का किरदार फिल्म के एक महत्वपूर्ण भावनात्मक मोड़ पर आता है, जो कि मुख्य पात्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सनी देओल के साथ शूटिंग करने के लिए सलमान बेहद उत्साहित हैं। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद, सलमान खान और सनी देओल के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। दोनों सितारों के प्रशंशकों को अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : social media
फिल्म सफर का निर्माण विशाल राणा द्वारा के बैनर एनचेलॉन प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। यह फिल्म 2024 के आखिरी तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद सनी देओल लाहौर: 1947 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इसके बाद माइथ्री के साथ एक बिना टाइटल की फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके अलावा खबर आ रही है कि 2024 के अंत तक वह अपनी फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।