फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ ने हवा में रोक दीं बंदूक की गोलियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 05 Apr 2020 03:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 05 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff recreated a famous scene on instagram from the Matrix movies Starring Keanu Reeves
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सेलेब्स अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज साझा कर रहे हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्रियां घर के काम करते हुए अपने वीडियोज शेयर कर रही हैं तो वहीं टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर अपना एक्शन अंदाज दिखाया है।

Tiger Shroff recreated a famous scene on instagram from the Matrix movies Starring Keanu Reeves
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ बंदूक की गोलियां हवा में ही रोकते दिख रहे हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'मैट्रिक्स के तीनों पार्ट देखने के बाद मैं'। इसके साथ ही टाइगर ने इस वीडियो को 'द वन' को ट्रिब्यूट दिया है।

Tiger Shroff recreated a famous scene on instagram from the Matrix movies Starring Keanu Reeves
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि टाइगर श्रॉफ का ये सीन हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द मैट्रिक्स' से कॉपीड है। हॉलीवुड फिल्म में कीनू रीव्स ने इस शानदार एक्शन सीन को अंजाम दिया था। फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शुमार है। वहीं फिल्म सीरीज की गिनती आज भी हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में होती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me after watching all three matrix movies back to back. Tribute to #theone. @kuldeepshashi @shariquealy_

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff recreated a famous scene on instagram from the Matrix movies Starring Keanu Reeves
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

याद दिला दें कि टाइगर श्रॉफ लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें- वीडियो साझा कर रहे हैं। एक तरफ जहां टाइगर श्रॉफ अपने फैंस को सुरक्षित घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं खुद के फिटनेस वीडियोज भी साझा कर रहे हैं। वहीं फैंस भी टाइगर के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tiger Shroff recreated a famous scene on instagram from the Matrix movies Starring Keanu Reeves
Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ हाल ही में बागी 3 में नजर आए थे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन थिएटर्स बंद होने के चलते फिल्म को दोबारा रिलीज किया जाएगा। बात कोरोना वायरस की करें तो अभी तक देश में 3374 मामले सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed