फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trailer: जबरदस्त एक्शन के साथ वापस आया 'बागी', टाइगर के वार से इस बार नहीं बच पाएगा बॉलीवुड

Thu, 22 Feb 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Baaghi 2 trailer is out starring Tiger Shroff and Disha Patani
Tiger Shroff
मच अवेटेड फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर को फिल्म के लीड एक्टर्स टाइगर और दिशा ने मुंबई के पीवीआर थियेटर में लॉन्च किया। इस 2 मिनट 45 सेकेंड के बागी 2 ट्रेलर में आपको दिशा और टाइगर की दमदार केमिस्ट्री के अलावा जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 
Baaghi 2 trailer is out starring Tiger Shroff and Disha Patani
Disha Patani
बागी 2 ट्रेलर में जहां टाइगर के जबरदस्त स्टंट आपका दिल जीत लेंगे तो वहीं दमदार डायलॉग का भी तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में टाइगर और दिशा के बीच कॉलेज का रोमांस देखने को मिलेगा। तो वहीं बागी 2 ट्रेलर के बीच बीच में टाइगर को 'वन मैन आर्मी' कहकर बुलाया गया है। 
Baaghi 2 trailer is out starring Tiger Shroff and Disha Patani
Tiger Shroff
बागी 2 ट्रेलर लॉन्च करने से पहले ही इन स्टार्स ने मुंबई में चॉपर से ग्रैंड एंट्री की थी। यह दोनों चॉपर से मुंबई के पोलो ग्राउंड उतरे और वहां से सीधे थियेरटर पहुंचे। इस फिल्म में पहली बार टाइगर गर्लफ्रेंड दिशा के साथ रोमांस करते हुए बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 2 trailer is out starring Tiger Shroff and Disha Patani
Manoj
फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। 'बागी 2' 30 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2016 में आई 'बागी' की फ्रेंचाइजी है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की तीसरी कड़ी यानी कि 'बागी 3' का अनाउंटमेंट भी कुछ दिन पहले किया गया। इस फिल्म में भी टाइगर मुख्य किरदार में नजर आएंगे हालांकि एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed