फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: टाइगर श्रॉफ ने फैंस को दिया जबरदस्त फिटनेस गोल, जिम में उठाया 220 किलो का भार

Mon, 31 Jan 2022 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 31 Jan 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff did deadlift of 220kgs in his new viral video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिटनेस के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होने लगे थे। उनकी फिटनेस देख इंडस्ट्री में हर कोई दंग था। अभिनेता अपने फैंस को फिटनेस गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में टाइगर ने ऐसी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह डेडलिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। 

Tiger Shroff did deadlift of 220kgs in his new viral video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

220किलो की डेडलिफ्ट 
टाइगर जिम में खूब पसीना बहाते हैं। उन्होंने अपनी जिम में वर्कआउट करते और 220 किलो के भारी भरकम वजन से डेडलिफ्ट करते हुए एक वीडियो में इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उनका यह वीडियो देखकर फैंस की आंखें खुली रह जाएंगी। इससे पहले भी टाइगर अपने वर्कआउट की वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने 140-180 किलो का वजन उठाते हुए स्क्वॉट्स की वीडियो साझा की थी। 


 
Tiger Shroff did deadlift of 220kgs in his new viral video
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram
साझा की अपनी एक शर्टलेस फोटो
वीडियो के साथ ही टाइगर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इसमें अभिनेता के टोन्ड बाइसेप्स और एब्स साफ देखे जा सकते हैं। इसे देखने के बाद फैंस उनकी फिटनेस के और भी ज्यादा दीवाने हो गए हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff did deadlift of 220kgs in his new viral video
tiger shroff - फोटो : social media

हीरोपंती 2 की शूटिंग कर रहे हैं टाइगर
उनकी फिल्मों की बात करें तो टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हीरोपंती के अलावा अभिनेता फिल्म 'गणपत' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए टाइगर कुछ दिनों पहले यूके गए हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed