फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Disha Breakup: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने खत्म किया छह साल लंबा रिश्ता! एक्टर के दोस्त ने बताई सच्चाई

Tue, 26 Jul 2022 09:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 09:45 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ समय से फिल्मी जगत की कई मशहूर जोड़ियों के टूटने की खबर सामने आईं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Tiger Shroff Disha Patani Breakup Couple end their six year long relationship Actor friend confirm the news
टाइगर एंड दिशा फैन क्लब - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ समय से फिल्मी जगत की कई मशहूर जोड़ियों के टूटने की खबर सामने आईं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बी- टाउन के ऐसे ही मशहूर कपल में से एक अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। हालांकि दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं।

Tiger Shroff Disha Patani Breakup Couple end their six year long relationship Actor friend confirm the news
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लंबे समय से एक साथ थे। दोनों कई बार डिनर, पार्टी और एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते रहे हैं। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबर उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक है। हालांकि इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अभिनेता के दोस्त के बयान इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं। बीते कुछ समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टाइगर और दिशा ने अपने लगभग 6 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर अलग होने का फैसला कर लिया है।

Tiger Shroff Disha Patani Breakup Couple end their six year long relationship Actor friend confirm the news
Tiger Shroff, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं, अब हाल ही में सामने आई खबरों की माने तो इस कपल ने साल की शुरुआत में ही अलग होने का फैसला कर लिया था और दोनों ही इस समय सिंगल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह पता नहीं चल सकी है, लेकिन यह जरूर सामने आया है कि बीते एक साल से दोनों के बीच काफी मनमुटाव चल रहा था। इस बारे में टाइगर के एक दोस्त ने हाल ही में पुष्टि की है कि टाइगर और दिशा का रिश्ता खत्म हो चुका है और उन्हें भी इस बारे में कुछ हफ्तों पहले ही पता चला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Disha Patani Breakup Couple end their six year long relationship Actor friend confirm the news
tiger shroff disha patani - फोटो : Instagram

अभिनेता के दोस्त ने यह भी कहा कि अभिनेता ने इस बारे में फिलहाल किसी से भी नहीं कहा है। एक्टर इस समय सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं और ब्रेकअप का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और दिशा भले ही एक- दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक- दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और अभी भी एक- दूसरे के फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed