फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइफस्टाइल के बिजनेस में उतरे बॉलीवुड के 'बागी', दीपिका-सलमान की तरह चमकाएंगे किस्मत

Wed, 14 Feb 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Tiger shroff launches his active lifestyle brand Prowl
टाइगर श्रॉफ
लोगों को स्टाइलिश बनाने की लिस्ट में ऋतिक-सलमान के बाद अब बॉलीवुड के एक और स्टार का नाम शामिल हो गया है। बॉलीवुड के 'बागी' लाइफस्टाइल बिजनेस में कदम रख चुके हैं। बता दें, इससे पहले  सलमान खान ‘बीइंग ह्यूमन’ तो ऋतिक रोशन का एचआरएक्स ब्रांड भी काफी मशहूर हो चुका है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, करण जौहर के अलावा अनुष्का शर्मा भी लाइफस्टाइल बिजनेस में हैं।

 
Tiger shroff launches his active lifestyle brand Prowl
tiger shroff
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने 'प्राउल' ब्रांड के साथ लाइफस्टाइल बिजनेस में कदम रखा है। यह ब्रांड टाइगर ने मोजोस्टार के साथ मिलकर लॉन्च किया है। जिसके बाद अब यह ब्रांड मोजोस्टार का पहला ब्रांड बन गया है। खास बात यह है कि टाइगर श्रॉफ का यह ब्रांड युवा लोगों को टारगेट करेगा। 
 
Tiger shroff launches his active lifestyle brand Prowl
टाइगर श्रॉफ
अपनी इस खुशी को टाइगर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर शेयर किया। टाइगर ने लिखा, ‘मैं इस ब्रांड की शुरुआत से इसका हिस्सा रहा हूं और मुझे हर पड़ाव पर इससे जुड़ी चीज में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। यह ब्रांड में मेरी शख्सियत का प्रतिबिंब है और मैं ऐसे ही रहता हूं। मैं दिन भर सक्रिय रहना पंसद करता हूं, इसलिए मैं कुछ स्टाइलिश, बढ़िया दिखने वाले लेकिन सहज कपड़े पहनना पसंद करता हूं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed