बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टाइगर और दिशा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा बात नहीं की। लेकिन अब टाइगर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि दिशा के बाद टाइगर की जिंदगी में एक हसीना की एंट्री हो गई है।
Tiger Shroff: दिशा पाटनी के बाद इस हसीना पर आया टाइगर श्रॉफ का दिल! अभिनेता ने बताई रिश्ते की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा शर्मा टाइiगर के साथ 'कैसेनोवा' और 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों के अफेयर की खबरों तेजी से फैल रही हैं। हालांकि टाइगर से जब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बस इतना कहा कि ये सच नहीं है।
टाइगर ने दिशा पाटनी के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा। बस आकांक्षा के साथ अपने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया है। आकांक्षा की बात करें तो उन्होंने 2020 में साउथ की फिल्म 'त्रिविक्रम' से अपने करियर की शुरुआत की है। इसके अलावा वह वरुण धवन और महेश बाबू के साथ विज्ञापनों में भी दिखी हैं।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बारे में कहा जा रहा था कि दोनों काफी समय से साथ थे, ऐसे में दिशा अब शादी करना चाहती थीं। लेकिन टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं है, जिस वजह से दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों ने ही इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए भी टाइगर ने दिशा को बधाई भी दी थी।