फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ लहराया तिरंगा, सिंगल हैंड पुशअप्स लगाकर जीते सबके दिल

Thu, 11 Aug 2022 01:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 01:53 PM IST
सार

भारत में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापट्टनम पर भी आजादी के महापर्व का जश्न शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Salman Khan waved the national flag with Navy personnel photos of single hand push ups went viral
नेवी के जवानों के साथ सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापट्टनम पर भी आजादी के महापर्व का जश्न शुरू हो चुका है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान ने पोत पर तिरंगा लहराया। राष्ट्रगान गाया और फिर नेवी के जवानों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सलमान ने सिंगल हैंड पुश अप्स लगाकर नेवी के दमदार जवानों के दिल भी जीत लिए हैं।

Salman Khan waved the national flag with Navy personnel photos of single hand push ups went viral
नेवी के जवानों के साथ सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि आईएनएस विशाखापट्टनम की कुल लंबाई 164 मीटर और विस्थापन 7,500 टन से अधिक है। इस पोत पर मौजूद जवान अपने जीवन, अपने परिवारों के साथ समय का त्याग कर यह सुनिश्चित करते हैं कि समुद्र के रास्ते कोई दुश्मन देश को नुकसान ना पहुंचा सके। ऐसे में सलमान खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाला और विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया। उन्हें देख वहां उपस्थित सारे नौजवान खुशी से गदगद नज़र आए।

Salman Khan waved the national flag with Navy personnel photos of single hand push ups went viral
नेवी के जवानों के साथ सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस कार्यक्रम से उनकी कुछ तस्वीरें ‘अमर उजाला’ को हासिल हुई हैं। इन तस्वीरों में इन नौजवानों के चेहरे की खुशी देखने लायक है। इस दौरान सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की, नौजवानों ने ट्रेनिंग, परिवार से दूर रहने, अत्याधुनिक पोत को देखने, जहाज पर खाना पकाने, गाना गाने से लेकर पुशअप्स करने तक की बातें उनसे साझा की, उन्होंने ऑटोग्राफ दिए, और भारतीय ध्वज को फहराकर इस माहौल को और भी खुशमिजाज बना दिया। सलमान हमारे देश के सशस्त्र बलों की देशभक्ति और साहस से अभिभूत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan waved the national flag with Navy personnel photos of single hand push ups went viral
नेवी के जवानों के साथ सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विशाखापट्टनम में मिडियम और शॉर्ट रेंज की बंदूकें, एंटी सबमरीन रॉकेट और एडवांस इलेक्ट्रोनिक वारफेयर और कम्युनिकेशन सूट भी हैं। विशाखापट्टनम जहाज एक साथ तीन सौ से ऊपर चालक दल को समायोजित कर सकता है और एक बार में 4,000 समुद्री मील सफर की शक्ति रखता है। पोत की खासियत ये भी है कि ये क्षेत्र के संचालन में विस्तारित मिशन समय के साथ एक विशिष्ट 42 दिनों के मिशन को अंजाम दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed