{"_id":"62f14025d7eca609580e9fc5","slug":"these-half-siblings-have-close-bond-in-real-life-from-alia-bhatt-pooja-bhatt-to-sara-ali-khan-and-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakshabandhan 2022: बेहद प्यारा है बॉलीवुड के इन सौलेते भाई-बहनों का रिश्ता, सगे रिश्तों को भी देते हैं टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakshabandhan 2022: बेहद प्यारा है बॉलीवुड के इन सौलेते भाई-बहनों का रिश्ता, सगे रिश्तों को भी देते हैं टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:05 PM IST
सार
भाई-बहन का ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें प्यार, नोकझोंक और मस्ती भरपूर होती है। भाई बहनों एक- दूसरे के दोस्त भी होते हैं, यही वजह है की इस रिश्ते में जितना प्यार है उतनी ही तकरार भी है।
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भाई-बहन का ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें प्यार, नोकझोंक और मस्ती भरपूर होती है। भाई बहनों एक- दूसरे के दोस्त भी होते हैं, यही वजह है की इस रिश्ते में जितना प्यार है उतनी ही तकरार भी है। बॉलीवुड में भी ऐसी ही कई भाई-बहनों की जोड़ियां हैं, जो लोगों के बीच काफी मशहूर है। सगे भाई-बहनों के बीच तो हर किसी ने प्यार देखा होगा, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सौतेले भाई-बहन भी हैं, जिनका रिश्ता सगे से भी बढ़कर है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही भाई-बहनों की कुछ जोड़ी के बारे में-
Trending Videos
2 of 5
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट आपस में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। भले ही दोनों एक-दूसरे की सगी बहने नहीं हैं, लेकिन फिर भी आलिया अपनी बड़ी बहन पूजा की हर बात मानती हैं। दोनों अक्सर मीडिया के सामने भी एक-दूसरे की तारीफ करते ही नजर आए हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की भी दो सौतेली बहने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर अर्जुन की स्टेप सिस्टर्स हैं। हालांकि अर्जुन अपनी दोनों ही बहनों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। इनके रिश्ते में एक दौर ऐसा भी था, जब अर्जुन जान्हवी और खुशी से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते थे। लेकिन जान्हवी और खुशी की मां एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन अपनी दोनों बहन के प्रति काफी जिम्मेदार हो चुके हैं।
4 of 5
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और सना कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ना सिर्फ एक परफेक्ट हस्बैंड हैं, बल्कि एक प्यारे भाई भी हैं। शाहिद कपूर का कोई भी सगा भाई या बहन नहीं है। लेकिन अपने दोनों सौतेले भाई और बहन के साथ शाहिद के बेहद अच्छे रिश्ते हैं। ईशान खट्टर के साथ उनकी बॉन्डिंग देख यह कहना मुश्किल है कि दोनों सगे भाई नहीं है। वहीं, अपनी स्टेप सिस्टर सना के लिए भी शाहिद बेहद प्रोटेक्टिव हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान और तैमूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान और तैमूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह और एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। इब्राहिम खान के अलावा सारा एक और भाई की बहन हैं। अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सारा के सौतेले भाई हैं। हालांकि सारा कई मौकों पर तैमूर और करीना के साथ नजर आती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। दोनों का यह बॉन्ड देख लोग भी इनकी तारीफ करने से नहीं चूकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।