बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं। एक्टर युवाओं के बीच अपनी फिटनेस और एक्शन की वजह से काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा है। इस दौरान उन्होंने यूजर्स के सवालों का जवाब भी दिया।
Tiger Shroff: साउथ के इस सुपरस्टार के फैन हैं टाइगर श्रॉफ, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
इस सेशन के दौरान जब टाइगर को अपना पसंदीदा दक्षिण अभिनेता चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने बिना देर लगाए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम लिया। बता दें कि पुष्पा: द राइज की रिलीज के बाद अल्लू पैन इंडिया स्टार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इस फिल्म की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।
Bollywood Flop Films: 2022 में बॉलीवुड की सिर्फ ये फिल्में हुईं हिट, आमिर-अक्षय सबकी लगी फ्लॉप की झड़ी
आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी उनके फैन हैं। टाइगर भी उन्हीं सितारों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि जहां एक ओर टाइगर अल्लू के फैन हैं। वहीं, अल्लू का बेटा अल्लू अयान टाइगर को बहुत ज्यादा पसंद करता है।
Bollywood Flop Films: 2022 में बॉलीवुड की सिर्फ ये फिल्में हुईं हिट, आमिर-अक्षय सबकी लगी फ्लॉप की झड़ी
पुष्पा के बाद लोगों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अल्लू एक बार फिर जबरदस्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फिल्म में अहम रोल में दिखेंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर हाल ही में 'हीरोपंती 2' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'गणपत' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
Nikhil Siddhartha Interview: शुरू हुआ कार्तिकेय 3 पर काम, इस बार दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी फिल्म