अभिनेता टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा है। इस वीडियो के साथ टाइगर ने जो गाना लगाया है, वह और भी मजेदार है। बाप-बेटे की ट्यूनिंग इस वीडियो में गजब की लग रही है। दिलचस्प बात है कि इसमें दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Tiger Shroff Jackie Shroff: टाइगर ने जैकी को बताया डैडी कूल, काले रंग के सूट-बूट में साझा की यह शानदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिखा शानदार कैप्शन
टाइगर श्रॉफ ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मैं बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी और लाफिंग इमोजी भी पोस्ट की हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता को टैग किया है। फैंस को यह वीडियो तो पसंद आ ही रही है, इसका कैप्शन भी बहुत पसंद आ रहा है।
शर्टलेस सूट में जम रहे टाइगर
वीडियो के बैकग्राउंड में 'डैडी कूल...' गाना चल रहा है, जो इस वीडियो पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। दोनों का अंदाज मस्त लग रहा है। दोनों ने काले रंग के आउटफिट पहने हैं। हालांकि, टाइगर शर्टलेस ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि टाइगर के इस वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
अक्षय के साथ आएंगे नजर
टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार टाइगर-अक्षय एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म के बाद टाइगर कृति सेनन के साथ फिल्म 'गणपत -2' में दिखाई देंगे। वहीं जैकी श्रॉफ जल्द ही हरमन बवेजा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सिकंदर खेर, मधुर मित्तल और मीता वशिष्ठ भी हैं। इसके अलावा उनके पास 'बाप' फिल्म भी है। इसमें वह संजय दत्त, सनी देओल और संजय दत्त के साथ नजर आएंगे।