फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' को मिला वीकेंड का फायदा, जानें कितना रहा कलेक्शन

Mon, 09 Mar 2020 11:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 3
tiger shroff - फोटो : social media

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की 'बागी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाकर रखी है। शनिवार को भले ही रफ्तार थोड़ी धीमी रही लेकिन रविवार की छुट्टी का फायदा मिला। आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म ने तीन दिन में कितने करोड़ जुटाए।

Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 3
Baaghi 3 - फोटो : twitter

'बागी 3' का कलेक्शन इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि कोरोनावायरस की वजह से लोग सिनेमाघरों में जाने से बच रहे हैं। साथ ही स्कूलों में परीक्षाएं भी हो रही हैं। इन सबके बावजूद फिल्म ने मेट्रो शहरों में जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17.50 करोड़, शनिवार को 16.03 करोड़ और रविवार को 20.30 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने तीन दिन में 53.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 3
बागी 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शुरुआती तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये टाइगर श्रॉफ की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 3 फिल्मों में से है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक साल 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' ने वीकेंड तक 166.25 करोड़ का कलेक्शन किया था हालांकि वॉर बुधवार को ही रिलीज हो गई थी। इसके बाद 'बागी 2' का कलेक्शन है फिल्म ने 73.10 करोड़ और अब 'बागी 3' ने 53.83 करोड़ जुटा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 3
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

2020 की अब तक रिलीज हुई फिल्मों पर नजर डालें तो 'बागी 3' पहले नंबर पर है। 'बागी 3' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 17.50 करोड़, 'तानाजी' का पहले दिन का कलेक्शन 15.10 करोड़, 'लव आजकल' 12.40 करोड़, 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' 10.26 करोड़ और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
Tiger Shroff Shraddha Kapoor Baaghi 3 film box office collection day 3
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'बागी 3' में टाइगर-श्रद्धा के अलावा अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी की मुख्य भूमिका है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है जबकि अहमद खान फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म का बजट 70 करोड़ है। स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 4400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट के साथ बदमाशों ने की मारपीट, लड़की को बचाने के दौरान हुई घटना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed