बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा हमेशा अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ बास्केट बॉल प्लेयर एबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर एबन ह्यमस के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कृष्णा श्रॉफ काफी सुर्खियां भी बटोर चुकी हैं।
टाइगर श्रॉफ की बहन ने खुलेआम ब्वॉयफ्रेंड के साथ किया लिपलॉक, वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से कृष्णा श्रॉफ की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ लिपलॉक करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यमस की येे तस्वीर किसी एक्वेरियम म्यूजियम की है। तस्वीर में ये दोनों म्यूजियम के अंदर लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंट में मछलियां भी नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ की पोस्ट के अनुसार उनकी ये तस्वीर दुबई की है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'समुद्र में मेरी पसंदीदा मछली।' कई सोशल मीडिया यूजर्स कृष्णा श्रॉफ की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ दुबई में छुट्टियां बता रही हैं। कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं, लेकिन फिर भी वो हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह एबन ह्यमस के साथ वैलेंटाइन डे बनाने की वजह से सुर्खियों में थीं।
My favourite fish in the sea. 💙
A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on
कृष्णा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों नें कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। तस्वीरें कृष्णा ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर साझा की थी। इसके साथ कैप्सन में कृष्णा ने लिखा, 'हर रोज आपकी आभारी हूं।' ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। गौरतलब है कि कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यमस की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी।
जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ हैं। ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने एबन के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इससे पहले भी कई बार कृष्णा एबन के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। एबन टाइगर के काफी अच्छे दोस्त हैं। कृष्णा की एबन के साथ तस्वीरों पर भी टाइगर अक्सर कमेंट करते रहते हैं।
पढ़ें: कमल के फूल को लेकर लीजा ने किया ऐसा ट्वीट, फैन ने कहा- 'भाजपा में शामिल हो रही हो ?'